एक्सप्लोरर

Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर चुनाव को ले सक्रिय हुआ आयोग, जानिए कब हो सकता है तारीखों का ऐलान

Assembly Election 2022: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडेय अगले हफ्ते गोवा और उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं. उनके यूपी दौरे की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं.

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग कभी भी कर सकता है. चुनाव आयोग चुनाव वाले इन राज्यों का परंपरागत दौरा बुधवार से शुरू करेगा. आयोग सबसे पहले पंजाब जाएगा. वहां वो चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले सभी पक्षों से चर्चा करने के बाद चुनाव तैयारियों का जायजा लेगा. 

चुनाव आयोग करेगा राज्यों का दौरा

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडेय अगले हफ्ते गोवा और उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं. वहीं चुनाव आयोग के उत्तर प्रदेश दौरे की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं. माना जा रहा है कि चुनाव आयोग के उत्तराखंड दौरे के बाद उत्तर प्रदेश दौरा कभी भी हो सकता है. 

UP Election 2022: पीएम मोदी पर बयान से खफा बीजेपी नेताओं ने अखिलेश यादव को घेरा, ताबड़तोड़ हमले किए

अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक चुनाव आयोग इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान अगले साल जनवरी के शुरूआत में कर सकता है. आयोग ने चुनाव वाले राज्यों को पहले ही कह रखा है कि वो संशोधित मतदाता सूचियों का प्रकाशन 1 जनवरी 2022 से पहले कर दें. कई राज्यों ने 1 जनवरी को ही मतदाता सूचियों के प्रकाशन की घोषणा की है. माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को करेगा. चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले चुनाव आयोग संशोधित मतदाता सूचियों के प्रकाशन का इंतजार करता है. हालांकि यह कोई बाध्यकारी नियम नहीं है. 

राज्यों से क्या-क्या जानकारी जुटाता है आयोग

चुनाव आयोग राज्यों का दौरा कर कई तरह की जानकारियां जुटाता है. इसमें स्थानीय तीज-त्यौहारों, मौसम की स्थिति, फसल चक्र, कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी, चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की जरूरत और कोरोना प्रोटोकॉल जैसी जानकारियां शामिल होती हैं. इनके अलावा चुनाव आयोग इन दौरों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की शिकायतें भी सुनता है. इसके अलावा चुनाव आयोग की बैठक गृह विभाग के अधिकारियों के साथ भी होती है. इसमें केंद्रीय सुरक्षा बलों की उपलब्धता की जानकारी ली जाती है.

PM Modi In Banaras: रात को सीएम योगी के साथ काशी की सड़कों पर निकले पीएम मोदी, बनारस रेलवे स्टेशन का भी किया दौरा

चुनाव वाले राज्यों का दौरा कर चुनाव आयोग जो जानकारियां जुटाता है, उनका इस्तेमाल वह चुनाव की तारीखें तय करने में करता है. ऐसा माना जा रहा है कि वोटिंग फरवरी में कराई जाए. वहीं उत्तर प्रदेश में 6 से 8 फेज में चुनाव कराए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल 15 मार्च से 14 मई के बीच खत्म हो रहा है. जिन राज्यों में विधानसभाओं के कार्यकाल आसपास खत्म हो रहे होते हैं, उन राज्यों में चुनाव एक साथ कराए जाते हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को खत्म हो रहा है. ऐसे में चुनाव आयोग सभी राज्यों के चुनाव 15 मार्च 2022 से एक हफ्ते पहले कराने की कोशिश करेगा. नियमों के मुताबिक चुनाव आयोग किसी राज्य की विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के 6 महीने पहले कभी भी चुनाव करा सकता है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर सोनम वांगचुक के बयान के बाद डिंपल यादव ने संभाला मोर्चा, अभिजीत दीपके ने यूं कहा थैंक्स
अखिलेश पर वांगचुक के बयान के बाद डिंपल यादव ने संभाला मोर्चा, अभिजीत दीपके ने यूं कहा थैंक्स
'इसे सिर्फ मुसलमानों का मुद्दा समझना...', जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
'इसे सिर्फ मुसलमानों का मुद्दा समझना...', जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
उत्तराखंड में 19 लाख वोटरों को मिलेगा नोटिस! जानिए किसे देना होगा जवाब और कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी
उत्तराखंड में 19 लाख वोटरों को मिलेगा नोटिस! जानिए किसे देना होगा जवाब और कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget