भारत-पाकिस्तान मैच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, विपक्ष को दिया करारा जवाब
Lucknow News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जब देश की सरकार ने निर्णय लिया है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे, तो यह राष्ट्रीय हित में है.

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर विपक्षी पार्टियां बीजेपी सरकार की आलोचना कर रही हैं. वहीं अब इस पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कोई भारतीय भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं चाहता. लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय मैच होते हैं और हम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का हिस्सा बने रहना चाहते हैं, तो हमें मजबूरीवश हिस्सा लेना पड़ता है.
देश पाकिस्तान के खिलाफ खेलना नहीं चाहता, लेकिन विश्व कप या अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लेना पड़ता है. भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी, यह सरकार का स्वागतयोग्य निर्णय है. आलोचना करने वालों को उन्हने अपने गिरेबां में झांकने की नसीहत दी.
क्या कहा केशव प्रसाद मौर्य ने?
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो लोग यहां सवाल उठा रहे हैं, वे समाजवादी पार्टी के हैं जो आतंकवादियों के खिलाफ केस वापस लेते हैं और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वालों को अपनी पार्टी में शामिल करते हैं. कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) भी सवाल उठा रहे हैं, लेकिन उनके बयान जिम्मेदार नहीं हैं. जब देश की सरकार ने निर्णय लिया है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे, तो यह राष्ट्रीय हित में है.
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल यह बयान एशिया कप 2025 को लेकर आया है, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर बहस छिड़ी हुई है. मौर्य ने स्पष्ट किया कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं चाहता, लेकिन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेना पड़ता है.
इन टीमों से भी खेलेगी टीम इंडिया
एशिया कप 2025 में भारत अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ खेलेगा. टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक यूएई में आयोजित हो रहा है. भारत ग्रुप ए में है, जहां पाकिस्तान, श्रीलंका, और बांग्लादेश भी शामिल हैं. ग्रुप बी में अफगानिस्तान, यूएई, ओमान, और हॉन्गकॉन्ग हैं.

















