एक्सप्लोरर

'कोई एक थप्पड़ मारेगा तो मैं...' पल्लवी पटेल पर भड़के आशीष पटेल ने कहा- मेरी कोई मजबूरी नहीं

यूपी सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने सपा विधायक पल्लवी पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मैं सरदार पटेल का वंशज हूं और मैं लड़ता रहूंगा.

UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और अपना दल (सोनेलाल) के नेता आशीष पटेल ने कहा है कि मैं अपनी लड़ाई खुद लड़ रहा हूं. मुझे जिससे जरूरत होगी मुलाकात करूंगा.  अपने खिलाफ साजिशों से जुड़े सवाल पर आशीष पटेल ने कहा कि मैं अगर कोई बात कह रहा हूं तो उसका कोई आधार होगा. 

एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में आशीष पटेल ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की विधायक और अपना दल कमेरावादी नेता पल्लवी पटेल मोहरा हैं. उन्हें किसी बड़े आदमी का साथ मिला हुआ है. उन्होंने कहा कि पल्लवी की बातें सुनकर शर्म आती है. वह किसी के इशारे पर धरना दे रहीं हैं  पल्लवी किसी के हाथ में खेल रही हैं.

आशीष पटेल ने कहा कि मैं सरदार पटेल का वंशज हूं. कोई एक थप्पड़ मारेगा तो मैं पलटकर के उससे तगड़ा जवाब दूंगा. पल्लवी पटेल द्वारा खुद को चोर उचक्का कहे जाने की सवाल पर आशीष पटेल ने कहा कि मेरे परिवार ने मुझे यह सब नहीं सिखाया है. अगर डॉक्टर साहब (सोनेलाल) होते तो उन्हें यह बहुत बुरा लगता.

यूपी में सियासी पारा गर्म करने के बाद अब दिल्ली आएंगे आशीष पटेल, इन नेताओं से हो सकती है मुलाकात

पल्लवी को धरना मास्टर कहे जाने के सवाल पर आशीष ने कहा कि जितनी चभी भरी राम ने उतना चला खिलौना वाले लोग जो होते हैं, तो अगर वो चाभी भरने से धरने पर बैठते हैं तो उन्हें निश्चित तौर पर धरना मास्टर कहा जाएगा. आशीष ने सवाल किया कि जब 69,000 शिक्षकों की भर्ती का मामला चल रहा था, तब पल्लवी कहां थींं?

पटेल ने कहा कि जरूरत होगी तो मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी चीफ जगत प्रकाश नड्डा से समय मागूंगा. अभी मैं अपनी लड़ाई खुद लड़ रहा हूं. दिल्ली, लखनऊ और मीरजापुर ही नहीं हर व्यक्ति से बात की जाएगी और अपनी बात उचित फोरम पर रखेंगे.

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget