एक्सप्लोरर

Owaisi in UP: चुनावी हलचल के बीच ओवैसी का आज संभल और मुरादाबाद का दौरा, रोड शो भी करेंगे  

उत्तरप्रदेश में चुनावी हलचल तेज हो रही हैं. एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी भी आज संभल और मुरादाबाद जनपद दौरे पर आ रहे हैं. वे संभल में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन और मुरादाबाद में रोड शो करेंगे.

मुरादाबाद: एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनवों की तैयारी शुरू कर दी है. वे आज पश्चिमी उत्तरप्रदेश के संभल और मुरादाबाद जनपद दौरे पर आ रहे हैं. ओवैसी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत संभल से इसलिए कर रहे हैं क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी का प्रदर्शन यहां अच्छा रहा था और पार्टी प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहा था. 

संभल में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन और कार्यकर्ताओं से करेंगे मीटिंग  
ओवैसी दिल्ली से कार से अपने काफिले के साथ चल कर आज लगभग 12 बजे संभल पहुंचेंगे. यहां सबसे पहले वह शेख़ इमामुल हसन रहमतुल्लाह अलैह उर्फ़ हज़रत दारुल्लाह शाह इमदादुल मुल्क के मजार पर जाएंगे. इसके बाद पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और कार्यकर्ताओं से मीटिंग करेंगे. इसके अलावा वे एक अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे, जो उनके नाम से बनाया जा रहा है. इसके बाद वह संभल से मुरादाबाद जाएंगे. 

मुरादाबाद में रोड शो
एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी संभल से होते हुए 4 बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे. यहां वह गलशहीद इलाके में शहीद नवाब मज्जू खां के मज़ार पर जाएंगे और रोड शो करेंगे. इसके साथ ही एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है. इससे पहले वह बहराईच में शेख सालार मसूद गाज़ी के मज़ार पर गए थे. ओवैसी के शहीदों के मज़ार पर जाने से साफ है कि इस बार ओवैसी यूपी के विधानसभा चुनावों में आर- पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं. इसीलिए वह शहीदों के मज़ारों पर जाकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं. 

यह भी पढ़ें-

Prashant Kishor: क्या कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं प्रशांत किशोर, जानिए- सोशल मीडिया पर क्या चल रही है बहस

Corona Update: कोरोना के 41 हजार से ज्यादा नए मरीज आए, जानिए- राज्यों में संक्रमण की स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget