एक्सप्लोरर

Baghpat News: बागपत में सेना के जवान को घर में बुलाकर मारी गोली, रास्ते को लेकर था दोनों पक्षों में विवाद

Baghpat News: बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर सेना के जवान रामकुमार की गोली मार कर हत्या कर दी. आरोपियों ने पहले उन्हें घर में बुलाया और फिर गोली मार दी.

Baghpat News: बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर सेना के जवान रामकुमार की गोली मार कर हत्या कर दी. आरोपियों ने पहले उन्हें घर में बुलाया और फिर गोली मार दी. इस घटना से आक्रोशित गांववालों ने आरोपियों के घर मे तोड़फोड़ करने की कोशिश और दो आरोपियों की पिटाई कर डाली. मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की करने की कोशिश की, इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार लिया गया है.
 
रास्ते को लेकर था विवाद 
खबर के मुताबिक बुढ़सैनी गांव में ग्राम प्रधान अजय यादव एक रास्ते का निर्माण करवा रहे थे, रास्ते में सुरेन्द्र शर्मा का घर हैं. इस रास्ते को लेकर अजय और सुरेन्द्र दोनों के बीच विवाद चल रहा था. जिसके बाद गांव की पंचायत बुलाई गई और दोनो में समझौता भी हो गया. इस पंचायत में ग्राम प्रधान के भाई रामकुमार को भी बुलाया गया था. रामकुमार दिल्ली के नारायणा हेडक्वार्टर बॉर्डर रोड टास्क फोर्स में हेड क्लर्क के पद पर तैनात थे.
 
पहले घर बुलाया, फिर मारी गोली
पंचायत के बाद जब दोनों पक्षों में सहमति बन गई तो सुरेन्द्र शर्मा ने रामकुमार को मिठाई खिलाने के बहाने घर पर बुलाया. वहां उसका बेटे अशोक, टिंकू, भाई शिवदत्त, भतीजे जितेन्द्र, दीपक, शिवम और अज्ञात दो और लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके चेहरे पर गोली मार दी, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई.
 
नाराज लोगों का आरोपियों के घर पर हमला
इस घटना के बाद रामकुमार पक्ष के गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर पर हमला कर दिया और दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की. उन्होंने दो आरोपियों की भी जमकर पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की हुई. खबर मिलते हैं इलाके के एसपी नीरज कुमार जादौन भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह पूरे मामले को शांत कराया. 
 
पुलिस ने आरोपियों का किया गिरफ्तार
गांव मे तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है. प्रधान अजय यादव ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी सुरेंद्र शर्मा और टिंकू को गिरफ्तार कर लिया है.
 
यह भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget