एक्सप्लोरर

अर्धकुंभ 2031 की तैयारी तेज, प्रयागराज में फ्लाईओवर और एलिवेटेड पुलों के निर्माण की योजना तैयार

Prayagraj News: नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने जानकारी दी कि वर्ष 2031 कुंभ को लेकर व्यापक और दीर्घकालिक परियोजनाएं बनाई जा रही हैं.

UP News: साल 2031 में होने वाले महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए शहर के आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में तेजी से काम शुरू हो गया है. नगर निगम अब फ्लाईओवर के साथ-साथ एलिवेटेड पुलों के निर्माण की भी योजना पर काम कर रहा है. इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा. संबंधित स्थानों का सर्वे शुरू हो चुका है और जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी.

नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने जानकारी दी कि वर्ष 2031 कुंभ को लेकर व्यापक और दीर्घकालिक परियोजनाएं बनाई जा रही हैं. उन्होंने बताया कि महाकुंभ 2025 के दौरान अपेक्षा से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक प्रयागराज पहुंचे थे, जिससे कई व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं. इसलिए इस बार की योजना में यातायात, आवागमन के साधनों और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर रहेगा.

महाकुंभ 2025 की खामियों से मिलेगी सीख

प्रस्ताव तैयार करने से पहले महाकुंभ 2025 के दौरान सामने आई व्यवस्थागत खामियों का गहराई से अध्ययन किया जाएगा. इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि आगामी कुंभ में ऐसी कोई स्थिति दोबारा न हो और श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित, सुगम  वातावरण मिल सके.

गंगा-यमुना पर दो नए पुलों की मंजूरी पहले ही मिल चुकी

गौरतलब है कि गंगा और यमुना नदी पर एक-एक नए पुल के निर्माण की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. महाकुंभ 2025 के दौरान आयोजित कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन पुलों को कुंभ 2031 परियोजनाओं की शुरुआत करार दिया था. अब इन पुलों की तकनीकी रिपोर्ट और प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं.

इसके अतिरिक्त, शास्त्री पुल और यमुना पर मौजूद पुराने पुल के पास एक नए पुल की भी मांग उठाई गई है. स्थानीय प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों की राय को ध्यान में रखते हुए इन पुलों को भी आगामी प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा. कुंभ 2031 के लिए बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना प्रयागराज के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है. यदि योजनाएं तय समय में पूरी हुईं तो यह शहर धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतरीन उदाहरण बन सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget