एक्सप्लोरर

पीलीभीत की एक दिन की डीएम बनी अपराजिता, 11वीं कक्षा की छात्रा ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Pilibhit One Day DM: छात्राओं में प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने के लिए 'नायिका कार्यक्रम' चलाया जा रहा है. इसके तहत में पीलीभीत में 11वीं की छात्रा को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया.

Pilibhit News Today: उत्तर प्रदेश सरकार के जरिये चलाए जा रहे 'नायिका कार्यक्रम' के तहत पीलीभीत के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया. जिलाधिकारी बनने के बाद छात्रा ने पीलीभीत के डीएम ऑफिस में बैठकर जन समस्याएं सुनी और निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. 

इसके अलावा एक दिन की जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कंपाउंड का निरीक्षण किया. इस दौरान वह काफी खुश नजर आई. दरअसल, केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा अपराजिता उपाध्याय को मंगलवार (1 अक्तूबर) को नायिका कार्यक्रम के तहत एक दिन का डीएम बनाया गया. 

अधिकारियों ने किया स्वागत
इस दौरान एक दिन के डीएम को फूलों का गुलदस्ता देकर तमाम अधिकारियों ने स्वागत किया. अपराजिता उपाध्याय ने पीलीभीत के जिला अधिकारी के कार्यालय में बैठकर दूर-दराज से समस्याएं लेकर आए लोगों की फरियाद सुनी, उन्होंने फोन पर अधिकारियों को निर्देश जारी किए. 

एक दिन की डीएम ने की जनसुनवाई
जनसुनवाई के दौरान अपराजिता उपाध्याय के समक्ष बीसलपुर इलाके की एक शिकायत आई, जिसमें किसान ने बताया कि बिजली विभाग ने नियम विरुद्ध तरीके से उनके खेत की तरफ एक पोल लगा दिया है. जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है.

इसके बाद एक दिन की डीएम अपराजिता उपाध्याय ने बिजली विभाग बीसलपुर के अधिशासी अभियंता को फोन कर, इस समस्या के तत्काल निस्तारण करने का आदेश दिया. 

'डीएम बनने की मिली प्रेरणा'
मीडिया से बातचीत में एक दिन की कलेक्टर अपराजिता ने कहा कि मैं बचपन से ही डीएम बनना चाहती थी, आज एक दिन का डीएम बनकर काम काज को समझने का मौका मिला. इससे मुझे डीएम बनने के लिए प्रेरणा मिली है.

क्या है नायिका कार्यक्रम?
उत्तर प्रदेश सरकार के इस अनूठे कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में प्रशासन सहित अन्य सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना, जिससे वह सामाजिक कल्याण अहम योगदान दें. इसी अनूठी के पहल के तहत केंद्रीय विद्यालय के 10वीं कक्षा की छात्रा अपराजिता उपाध्याय को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया था.

ये भी पढ़ें: इजराइल पर ईरान के हमले के बाद शिया धर्म गुरु कल्बे जवाद का बड़ा बयान, बोले- अटैक नहीं किया सिर्फ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

Embed widget