एक्सप्लोरर

APAAR आईडी बनाने में सुस्ती पर फिरोजाबाद के निजी स्कूलों को नोटिस, मान्यता रद्द की चेतावनी

APAAR ID in Firozabad School: सरकार ने छात्र- छात्राओं को बेहतर शिक्षा सुविधा मुहैया कराने के लिए अपार आईडी जनरेट करने के निर्देश दिए हैं. इसके उलट फिरोजाबाद के कई स्कूल लापरवाही बरत रहे हैं.

Firozabad News Today: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत देशभर के विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं का एक यूनिक आईडी कोड (APAAR) जनरेट किया जा रहा है. अपार आईडी जेनरेट करने के लिए विद्यालय छात्र के आधार कार्ड और उसका शैक्षिक रिकार्ड दर्ज कर रहे हैं.

इसके उलट फिरोजाबाद जनपद के निजी शिक्षण संस्थान अपार आईडी अभियान के प्रति उदासीनता दिखा रहे हैं, जिसके बाद इसको लेकर फिरोजाबाद के बेसिक शिक्षा विभाग ने निजी शिक्षण संस्थानों को चेतावनी जारी की है.

फिरोजाबाद बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडे के मुताबिक, फिरोजाबाद जनपद में 1827 परिषदीय विद्यालय हैं. इन विद्यालय में 1 लाख 38 हजार छात्र छात्राएं शिक्षारत हैं. परिषदीय विद्यालयों के 90 से 92 फीसदी छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बना दी गई है, बाकी बचे 8 फीसदी छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाने का काम जारी है. 

'शिक्षण संस्थान बरत रहे लापरवाही'
बेसिक शिक्षा अधिकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद जनपद में लगभग 1700 से अधिक निजी शिक्षण संस्थान संचालित होते हैं. इन शिक्षण संस्थानों में लगभग 2 लाख 70 हजार छात्र- छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की अपार आईडी को लेकर उदासीनता दिखाई दे रही है.

फिरोजाबाद बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडे ने बताया कि जनपद के निजी विद्यालयों में महज 30 फीसदी छात्र-छात्राओं की अपार आईडी ही जनरेट की गई है. उन्होंने कहा कि जनपद में अपार आईडी बनाने की गति बहुत प्रभावित है, जिसकी वजह से एजुकेशन बोर्ड को छात्रों का डाटा उपलब्ध कराने में परेशानियां आ रही हैं.

बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपार आईडी बनाने में उदासीनता बरत रहे निजी शिक्षण संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही अपार आईडी का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं. शिक्षा विभाग की तरफ से कहा गया है कि अगर कोई भी निजी शिक्षण संस्थान इसको लेकर लापरवाही दिखाएगा, तो उसके विरुद्ध जनपद या मान्यता समिति के समक्ष कार्रवाई करने के साथ-साथ मान्यता समाप्त करने की भी सिफारिश की जाएगी.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: यूपी में 'मिशन-27' के लिए अनुप्रिया पटेल ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं तक पहुंचा दिया खास संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget