एक्सप्लोरर

Ankita Murder Case: बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत ने उठाए सवाल, 'जब रिजॉर्ट सील था, तो रातों-रात क्यों चलवाया गया बुलडोजर'

Ankita Murder Case: गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने चाहिए चाहे उसका कितना भी रसूख हो.

Ankita Murder Case: गढ़वाल से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) पौड़ी (Pauri) पहुंचे और उन्होंने अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने अंकिता के माता-पिता से बात की और दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया. तीरथ सिहं रावत ने कहा कि अंकिता को न्याय मिलना चाहिए. दोषियों के साथ दोषियों को बचाने के हथकंडे अपनाने वालों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए फिर वो चाहे किसी भी पार्टी से जुड़ा व्यक्ति क्यों न हो या वो कितना भी रसूखदार क्यों न हों. 

तीरथ सिंह रावत ने भी उठाए बुलडोजर पर सवाल

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने रिजॉर्ट पर रातों रात बुलडोजर चलाने की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किये. उन्होंने कहा कि जब रिजॉर्ट को सील किया गया था तो उस पर बुल्डोजर कैसे चलवा दिया गया. इसके साथ ही उन्होंने मुख्य आरोपी और रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्या के पिता विनोद आर्य को भी पुलिस रिमांड में लेने की बात कही. उन्होंने कहा कि वो कई दबे राज उजागर कर सकता है कि आखिर किसकी शह पर ये अवैध रिजॉर्ट चल रहा था और कौन वो वीआईपी थे जिसके लिए युवती को देह व्यापार की ओर धकेलने की कोशिश की जा रही थी.

आरोपी के पिता विनोद आर्य को लेकर ये कहा

बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि विनोद आर्य का अपने बेटे को निर्दोष बताना ये जाहिर करता है कि बिगड़ी औलाद को पिता संस्कार देना भूल गया था. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से होगी. केस को मजबूत बनाने के लिए एसटीएफ सबूत जुटा रही है. वहीं अंकिता के पिता ने भी विनोद आर्य को रिमांड में लेकर उनसे पूछताछ करने और उसका फोन जब्त कर सबूत खोजने और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए. 

Watch: आजमगढ़ में अखिलेश यादव पर फिर बरसे ओम प्रकाश राजभर, राम और रामायण से रावण तक का किया जिक्र 

एसआईटी कर रही है पूरे मामले की जांच
आपको बता दें कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर में गंगा भोगपुर में वनतारा रिसॉर्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी की बीते दिनों चीला पावर हाउस नहर से लाश बरामद हुई थी. इससे पहले 18 सितंबर से अंकिता लापता चल रही थी. अब इस केस में रिसॉर्ट संचालक पुलकित आर्य के अलावा प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता आरोपी हैं. तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है.

वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी. मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा- हम आने वाले समय में इतिहास बनाएंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget