एक्सप्लोरर

UP Crime: बुरे फंसे AMU के प्रोफेसर, पीएचडी की छात्रा ने दर्ज कराया मुकदमा, जानिए क्या है मामला

Aligarh Crime News: पीएचडी की छात्रा ने प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ने कहा है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

UP Crime News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) के प्रोफेसर बुरे फंस गए हैं. पीएचडी की छात्रा ने 55 वर्षीय प्रोफेसर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने छेड़छाड़ और उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है. एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसील अली ने मामले पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और रिपोर्ट मिल जाने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सिविल लाइन्स सीओ अशोक कुमार के मुताबिक छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आवेदन दिया है.

AMU के प्रोफेसर पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

आरोप पर पुलिस ने रविवार को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. उन्होंने कहा, "महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया है. कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है." पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक प्रोफेसर पर छात्रा को अनुचित तरीके से छूने का आरोप है. प्रोफेसर अक्सर कपड़े, लिपस्टिक और शरीर की तारीफ करता था. छात्रा का ये भी कहना है कि प्रोफेसर बेवक्त विभाग में आने के लिए कहते थे. थीसिस की वजह से प्रोफेसर के अनुचित व्यवहार को छात्रा नजरअंदाज करती रही.

छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप 

पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया है कि छात्रा प्रोफेसर के मातहत शोध कर रही थी. छह महीने पहले पीएचडी प्री सबमिशन संतोषजनक था. प्रोफेसर और अन्य फैकल्टी सदस्यों ने किसी तरह की टिप्पणी नहीं की. थीसिस का ड्राफ्ट तैयार हो जाने के बाद उन्होंने बताया कि थीसिस स्वीकार करने योग्य नहीं है. छात्रा ने प्रोफेसर को हर संभव भरोसा दिलाने की कोशिश की. लेकिन बजाय विश्वास करने के उन्होंने धमकी दी. महिला थानाध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. 

UP MLC By-Elections: एमएलसी उपचुनाव में वोट डालने के बाद अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget