एक्सप्लोरर

उत्तराखंड हादसा: अमरोहा के विनीत की नहीं मिल रही खोज खबर, परिजनों का आरोप सरकार नहींं कर रही मदद

उत्तराखंड हादसे में कई परिवारों से जुड़े लोगों का पता नहीं लग रहा है. अमरोहा में एक ऐसा ही परिवार है. विनीत नाम का शख्स चमोली में सिविल इंजीनियर के तौर पर काम करता था.

अमरोहा: उत्तरखंड के चमोली के तपोवन में आई भयंकर त्रासदी में जो लोग अभी भी लापता हैं, अब उनके परिवार वाले उनकी ज़िन्दगी को लेकर बहुत चिंतित दिखाई दे रहे हैं. ऐसा ही एक परिवार उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले सिविल इंजीनियर विनीत कुमार सैनी का है, जो पिछले एक साल से तपोवन में काम कर रहे थे. परिवार वालों का आरोप है कि ग्लेशियर टूटने के बाद से उनका विनीत से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है और कोई उनकी तलाश भी नहीं कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन भी उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है. सब टनल के अंदर फंसे लोगों की ही खोज कर रहे हैं, जबकि विनीत टनल के पास बने डैम के पास काम कर रहे थे, उनका कोई पता नहीं चल रहा. पुलिस प्रशासन को चाहिए कि डैम के पास से लापता लोगों की भी तलाश करे.

परिवारवालों का आरोप सरकार नहीं कर रही मदद

बताया जा रहा है कि, विनीत कुमार सैनी तपोवन में ओम मेटल्स एच एम गेट्स इरेक्शन वर्क्स अंडर हैड्रो मैकेनिकल पैकेज ऑफ तपोवन विष्णु घाट हैड्रो पॉवर प्रोजेक्ट में हाई स्किल्ड के पद पर काम कर रहे थे. विनीत के परिवार ने बताया कि उनकी विनीत से शनिवार शाम को फोन पर बात हुई थी, रविवार सुबह जब हादसा हुआ, उसके बाद से विनीत का फोन नहीं लग पा रहा है और उसका कोई पता नहीं चल रहा. घटना की सूचना टीवी के माध्यम से मिलते ही विनीत के पिता डालचंद सैनी और एक भाई तुरंत घटना स्थल के लिए निकल गये लेकिन वहां से उन्होंने बताया है कि यहां कोई ढूंढ नहीं रहा है. सरकार कोई मदद नहीं कर रही है. सिर्फ टनल के पास ही तलाश की जा रही है, जबकि चरों तरफ तलाश होनी चाहिए.

विनीत के साथ 150 लोग काम करते थे

विनीत की मां राधा रानी ने बताया कि विनीत नवंबर में घर से गया था. विनीत की मां का कहना है कि, विनीत के साथ वाले का भी कोई पता या खबर नहीं मिल पा रही है, जिस जगह विनीत काम कर रहे थे वहां 150 लोग काम करते थे. किसी ने कोई सूचना अभी तक नहीं दी है. विनीत कहां है, किस हाल में है, कुछ पता नहीं चल पा रहा है. विनीति को लेकर अमरोहा में उसके परिवार वाले सदमे में हैं और दुआएं कर रहे हैं कि विनीत सही सलामत मिल जाये.

ये भी पढ़ें.

ओवैसी पर यूपी के मंत्री का हमला, कहा-भारत से खत्म हो जाएंगे ऐसी मानसिकता के लोग

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget