एक्सप्लोरर

Amroha News: अमरोहा में हाईटेंशन तार की चपेट में ताजिया आने से हुआ बड़ा हादसा, दो की मौत, 52 अन्य झुलसे

UP News: यूपी के अमरोहा में हाईटेंशन तार की चपेट में ताजिया आ गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में दो की मौत हो गई जबकि 52 लोग झुलस गए वहीं बरेली में सात लोगों के झुलसने की खबर है.

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले डिडौली थाना क्षेत्र के पतेई खालसा गांव में शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखे ताजिया के बिजली के तार के संपर्क में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 52 अन्य झुलस गए. वहीं बरेली से मिली खबर के अनुसार बारादरी इलाके में मुहर्रम का तख्त बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया. इससे तख्त में करंट उतर गया और सात लोग झुलस गए. 

अमरोहा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य लंगेह ने बताया कि ताजिया के ऊपर लोहे की छड़ में लाउडस्पीकर लगा हुआ था. जब ये लोग ताजिया लेकर खेतों से गुजरे तो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में ताजिया आ गया, जिससे यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शानू (35) एवं ओवैस (13) के तौर पर की गयी है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जबकि चार लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है, इसके अलावा 26 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. बाकी घायल जिला अस्पताल में हैं और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी. 

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘ताजिया की ऊंचाई लगभग 22 फुट थी और हाईटेंशन तार 35 फुट की ऊंचाई पर स्थित था. ताजिया के ऊपरी हिस्से पर लोहे की छड़ में लाउडस्पीकर लगा हुआ था जो अचानक हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया, जिससे दुर्घटना हुई. अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि ऐसे निर्देश पहले ही जारी किए गए थे कि 12 फुट से अधिक ऊंचाई का ताजिया न बनाया जाए लेकिन इस ताजिया की ऊंचाई करीब 20-22 फुट थी. 

बरेली ने सात लोग झुलसे

इस बीच बरेली से मिली खबर के अनुसार शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के फाइक एनक्लेव कालोनी के पास में शनिवार देर शाम मुहर्रम का तख्त बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया. इससे तख्त में करंट उतर गया. इस हादसे में सात ताजियेदार झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

बरेली के बारादरी इलाके के इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि हरुनगला से आया तख्त जुलूस उमरिया गांव की कर्बला जा रहा था. तख्त ज्यादा ऊंचा होने से फाइक एनक्लेव कॉलोनी के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिसमें सात ताजियेदार झुलस गए. एहतियात के तौर पर बरेली शहर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रात 12:00 बजे तक बंद कर दी गयी हैं. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: आज लोकसभा चुनाव हुए तो क्या होगा यूपी का स‍ियासी समीकरण, जानें- IndiaTV-CNX सर्वे का रिजल्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget