एक्सप्लोरर

Amroha News: रील बनाने का भूत सवार! युवक ने बुलट को पंप पर पेट्रोल से नहलाया, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Amroha News: वायरल वीडियो में आरोपी युवक पेट्रोल पंप का नोजल अपने हाथ में लेकर खड़ा है वो पहले बाइक की टंकी में पेट्रोल डालता है और फिर पेट्रोल से अपनी बाइक धोने लगता है.

Amroha Viral Video: आजकल युवाओं पर रील और वीडियो बनाने का नशा इस कदर सवार हो गया है कि कई बार वो अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और कमेंट बटोरने के लिए वो खतरनाक कामों तक को अंजाम दे डालते हैं बिना इस बात की परवाह किए कि इसका अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है. ऐसा ही कुछ यूपी के अमरोहा में देखने को मिला, जहां एक युवक अपनी महंगी बाइक को लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचता है और फिर बाइक को पेट्रोल पंप के नोजल नहलाने लगता है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

दरअसल ये वीडियो अमरोहा के हसनपुर स्थित पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है. जिसमें एक युवक के हाथ में पेट्रोल की नोजल दिखाई देती है. शुरुआत में वो खुद नोजल लेकर पेट्रोल डालते हुए दिखाई देता है, जैसे ही उसकी बाइक की टंकी फुल होती है युवक पेट्रोल से अपनी बाइक को ही नहलाने लगता है. जैसे वो पेट्रोल नहीं बल्कि पानी से अपनी बाइक को धो रहा हो. हैरानी की बात ये है कि उसने ये सब रील बनाने के चक्कर में किया. इसका पूरा वीडियो भी उसने या उसके किसी साथ ने रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उसने इसे सोशल मीडिया पर वायरल पर कर दिया. 

पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये बेहद खतरनाक हो सकता था, जरा सी चूक से बाइक में आग तक लग सकती थी, जिससे पेट्रोल पंप को भी नुकसान हो सकता था. रील के चक्कर में कोई बड़ा हादसा हो सकता था. कई लोगों ने इसे अमरोहा पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की है. वहीं इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस भी एक्शन में आ गई. वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- यूपी में रिकॉर्ड GST कलेक्शन, देश में नंबर वन, रजिशट्रेशन में भी सबसे आगे, कर चोरी रोकने के लिए सीएम योगी का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget