एक्सप्लोरर

Amroha Murder Case: अमरोहा में बगीचे में मिला लापता मजदूर का शव, पहचान छिपाने के लिए डाला चेहरे पर तेजाब

Murder Case: अमरोहा में दो दिन पहले लापता मजदूर का शव आम के बाग से बरामद हुआ है. हत्या के बाद चेहरे पर एसिड डालकर जला दिया गया था. अपराधियों की मंशा पहचान छिपाने की थी.

Amroha Murder Case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सनसनीखेज घटना घटी है. दो दिन पहले लापता मजदूर का शव आम के बाग में पड़ा मिला. शव को देखकर लोगों में हड़कंम मच गया. पहचान छिपाने के लिए मुंह पर एसिड डाल कर मजदूर को बुरी तरह जला दिया गया था. मृतक के बेटे ने अपने ही सगे चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है. मामला थाना हसनपुर क्षेत्र के काला खेड़ा रोड का है. पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है.

दो दिन बाद लापता मजदूर का शव बरामद

मृतक के बेटे सोनू ने बताया कि प्रधान आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) की लिस्ट में पिता का नाम निकला था. सगे चाचा चाहते थे कि पिता की बजाए उनका मकान बने. इसी बात को लेकर रंजिश पाल रखा था. दोनों के बीच दो दिन पहले कहासुनी हो गई थी. हमने दोनों भाइयों के बीच बचाव बचाव कर मामले को शांत करा दिया था. इस बीच कहासुनी की घटना के बाद पिता लापता हो गए.

Shravasti News: श्रावस्ती में तीसरी क्लास के बच्चे को टीचर ने बेरहमी से पीटा, आठ दिन बाद अस्पताल में हुई मौत

पहचान छिपाने के लिए मुंह पर एसिड डाला

आज पिता का शव आम के बाग में मिला है. हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए मुंह पर एसिड डाल कर वारदात को अंजाम दिया है. क्षेत्राधिकारी संतीश चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है. मजदूर हत्याकांड की जांच की जा रही है. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया. 

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में बुर्का पहन प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने बदमाश समझकर पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget