एक्सप्लोरर

Amroha News: पत्नी से चल रहा था विवाद, ससुराल गए शख्स का आम के पेड़ से लटका मिला शव

UP News: जानकारी के मुताबिक युवक घर से सुसराल गया था. उसकी पत्नी से कुछ दिन से विवाद चल रहा था.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला है. युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला. बताया जा रहा है कि दो साल पहले ही युवक की शादी हुई थी. जानकारी के मुताबिक युवक घर से सुसराल गया था. उसकी पत्नी से कुछ दिन से विवाद चल रहा था. पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो दिन पहले ही मृतक युवक धारा 151 में चालान किया था.

पत्नी से चल रहा था विवाद

बता दे जनपद संभल के थाना एचोडा कम्बोह क्षेत्र के गांव पंसुका मिलक निवासी जबर सिंह की शादी करीब 2 साल पहले थाना सैदनगली इलाके के दमगढ़ी गांव की आंचल के साथ हुई थी. कुछ दिन से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से पत्नी आंचल अपने मायके में रह रही थी. विवाद के चलते पत्नी आंचल की तहरीर पर पुलिस ने दो दिन पहले ही मृतक जबर सिंह पर धारा 151 के तहत चालान किया भी किया था. 

मृतक जबर सिंह मंगलवार की सुबह ससुराल को गया था जिसके बाद में धमगढ़ी गांव के पास ही आम के बाग में संदिग्ध हालत में उसका शव पेड़ से लटका मिला. सूचना पर थाना सैदनगली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी. 

UP Politics: बीजेपी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में क्या होगा सपा का 'गेम प्लान', अखिलेश यादव ने किया खुलासा

परिजनों का हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया. जिसके बाद कई थानों के फोर्स मौके पर पहुंच गई. मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का कहना था कि पहले मुकदमा दर्ज किया जाए, उसके बाद शव पोस्मार्टम को भेजा जाएगा. 

कुछ समय के बाद सीओ सतीश चंद्र पांडे और थाना अध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ के कड़ी कार्यवाही के आश्वासन के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव उठने दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

हत्या का आरोप

वहीं मृतक युवक के ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगा है. मृतक के भाई ने उसकी पत्नी समेत चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगया है. पुलिस मृतक युवक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने में लगी है.

इस पूरे मामले में क्षेत्र अधिकारी सतीश चंद्र पांडे ने बताया कि एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला है. जिसकी पहचान जबर सिंह के रूप में हुई है. युवक कल शाम अपने ससुराल आया था और आज उसका शव आम के बाग में मिला है. तहरीर प्राप्त हो गई है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसमें अग्रिम कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें

Etawah: अखिलेश यादव की कुर्सी वाली चिट्ठी पर पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का तंज, कहा- चाचा को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
योगी सरकार दे रही तकनीक आधारित फॉरेंसिक शिक्षा को बढ़ावा
योगी सरकार दे रही तकनीक आधारित फॉरेंसिक शिक्षा को बढ़ावा
यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट
यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट
UP चुनाव से पहले aap को लगा तगड़ा झटका, नीलम यादव कांग्रेस में शामिल
UP चुनाव से पहले aap को लगा तगड़ा झटका, नीलम यादव कांग्रेस में शामिल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget