एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी BJP के नेताओं के साथ दिल्ली में बड़ी बैठक, अमित शाह और सीएम योगी समेत मौजूद रहेंगे ये नेता

Lok Sabha Election 2024: यूपी को लेकर दिल्ली में आज अमित शाह के आवास पर बड़ी बैठक होगी. जिसमें राज्यसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, मंत्रिमंडल विस्तार,आगामी एमएलसी चुनाव पर चर्चा होगी.

Rajya Sabha Election 2024: यूपी के राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा के लिए आज दिल्ली में अमित शाह के आवास पर बड़ी बैठक होने जा रही हैं. इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य , प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल मौजूद रहेंगे. इस बैठक में राज्यसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, मंत्रिमंडल विस्तार और आगामी एमएलसी चुनाव पर चर्चा होने के आसार हैं.

आगामी लोकसभा चुनाव के देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी होने वाली हैं. प्रत्याशियों की सूची पर मंथन के लिहाज से ये  बैठक अहम मानी जा रही हैं. भारतीय जनता पार्टी 2019 में हारी हुई 14 सीटों पर पहली सूची जल्द ही जारी कर सकती है. इसके अलावा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी सभी समीकरणों पर  मंथन कर अलग-अलग सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने पर विचार विमर्श करेगी.

राज्यसभा के चुनाव लेकर चर्चा
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने 8 प्रत्याशियों को उतारा है. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के 7 प्रत्याशी आसानी से जीत सकती है. वहीं आठवें प्रत्याशी के लिए भाजपा की तरफ से उतरे संजय सेठ दूसरे दल में सेंधमारी करने में जुटे हैं. अगर निर्दलीय पार्टी बीजेपी आसानी से राज्यसभा की 8 सीटों को जीत सकती हैं.

मंत्रिमंडल विस्तार पर भी होगी चर्चा
दिल्ली में अमित शाह के निवास में होने वाली इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा होगी. सूत्रों की मानें तो आचार संहिता लगने के पहले उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार होनी है. इसमें ओम प्रकाश राजभर के साथ साथ जयंत चौधरी की पार्टी से किसी मुस्लिम विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. तो वहीं दो से तीन और मंत्री बन सकते हैं.  

एमएलसी चुनाव पर भी चर्चा संभव
लोकसभा चुनाव होने में कुछ महीने बचे हैं. इसके पहले ही यूपी में विधान परिषद के चुनाव संपन्न होने हैं. इस बार 13 सीटों पर चुनाव होने हैं. मार्च में 13 सीटों पर होने वाले विधान परिषद के चुनाव पर भी आज मंथन होने की संभावना है. इस चुनाव में भाजपा को दस सीटें जीतने के आसार है. इन दसों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Agra News: आगरा में शुरू हुआ हॉट एयर बैलून सफारी, अब पर्यटक आसमान से करेंगे ताजमहल का दीदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget