एक्सप्लोरर

VIDEO: लोकसभा में शाह ने कांग्रेस को लताड़ा, बोला- Pok भी हमारा, अक्साई चीन भी हमारा

लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस को लताड़ते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर के लिए हम जान भी दे सकते हैं। शाह ने कहा कि कश्मीर में पीओके और अक्साई चीन भी शामिल है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह अचानक गुस्सा आ गया। उन्होंने कांग्रेस को लताड़ लगाते हुए पूछा कि क्या आप Pok को भारत का हिस्सा नहीं मानते हैं। इतना बोलते हुए उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि जब में संसद में जम्मू-कश्मीर कहता हूं, तो उसका मतलब इसके अंदर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और अक्साई चीन भी आता है। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस पीओके को भारत का हिस्सा नहीं मनाती, हम इसके लिए जान भी दे देंगे।

लोकसभा में उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमारे एजेंडे में पीओके भी शामिल है। चर्चा के दौरान कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के सवाल का जवाब देते हुए शाह ने कहा कि क्या कांग्रेस PoK को भारत का हिस्सा नहीं मानती है? लेकिन हम इसके लिए जान भी देने को तैयार हैं। जम्मू कश्मीर का मतलब POK और अक्साई चीन से भी है क्योंकि इसमें दोनों समाहित हैं।

VIDEO: लोकसभा में शाह ने कांग्रेस को लताड़ा, बोला- Pok भी हमारा, अक्साई चीन भी हमारा

उन्होंने कहा कि 1948 में कश्मीर विलय के मामले को संयुक्त राष्ट्र पहुंचाया गया। शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसमें कोई कानूनी विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान और जम्मू-कश्मीर के संविधान में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। शाह ने कहा कि कश्मीर पर संसद ही सर्वोच्च है। कश्मीर को लेकर नियम कानून और संविधान में बदलाव से कोई नहीं रोक सकता।

अधीर ने कांग्रेस की कराई किरकिरी

इस बहस के दौरान कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी ने ऐसा बयान दे दिया, जिस वजह से कांग्रेस की चौतरफा किरकिरी हो रही है। चर्चा के दौरान अधीर ने कहा कि आप कहते हैं कि यह एक आंतरिक मामला है। लेकिन 1948 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसकी निगरानी की जा रही है, क्या यह आंतरिक मामला है? हमने शिमला समझौते और लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए, जो एक आंतरिक मामला या द्विपक्षीय है?

उन्होंने कहा कि रातों-रात नियम कायदों को ताक पर रखकर केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के दो टुकड़े कर इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। उनके इस बयान पर शाह भड़क गए और कहने लगे कि क्या कौन सा नियम सरकार ने तोड़ा है। सरकार सबका जवाब देगी। इस पर अधीर ने कहा कि कश्मीर अंदरूनी मामला है, लेकिन  1948 सेअभी भी संयुक्त राष्ट्र मॉनिटरिंग करता आ रहा है। उनके इस बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस पर शाह ने उन्हें टोकते हुआ पूछा कि कश्मीर पर कांग्रेस अपना स्टैंड क्लियर करें। उन्होंने कहा कि ये आप स्पष्ट करें कि ये कांग्रेस का स्टैंड है कि UN कश्मीर को मॉनिटर कर सकता है।

यह भी पढ़ें:

LIVE: लोकसभा में बोले अमित शाह- कश्मीर बोलता हूं, तो PoK भी शामिल; पढ़ें-पलपल का अपडेट कश्मीर से धारा 370 खत्म, विपक्षी बोले- ये भितरघात, कई दलों ने किया स्वागत

PoK पर अमित शाह का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget