एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मैनपुरी, कानपुर और औरैया में सपा-बसपा पर बरसे अमित शाह, जीत को लेकर किया ये दावा

Amit Shah In UP Election: गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को यूपी के मैनपुरी, औरैया और कानपुर में बीजेपी के समर्थन में जनसभा की और इस दौरान वो सपा और बसपा पर जमकर बरसे.

Amit Shah Mainpuri, Kanpur And Auraiya Rally: गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को यूपी के मैनपुरी, औरैया और कानपुर में बीजेपी के समर्थन में जनसभा की और इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जोरदार तरीके से हमला बोला. अमित शाह ने दोनों पार्टियों पर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चरमराने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ पिछले पांच साल में इसे दोबारा से पटरी पर लाए हैं. 

सपा के गढ़ में गरजे अमित शाह

समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी में अमित शाह ने कहा, ‘‘अगर अखिलेश यादव सत्ता में आये तो जिन अपराधियों को योगी आदित्‍यनाथ ने जेल में डाला है उनको जमानत मिल जाएगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले पुलिस माफिया को देखकर भाग जाती थी लेकिन अब पुलिस को देखकर माफिया भाग जाता है. अभी आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जेल में हैं लेकिन अगर अखिलेश यादव सत्ता में आए तो उन्हें जमानत मिल जाएगी. मैनपुरी को सपा का गढ़ कहा जाता है. अखिलेश यादव भी इसी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. जो मुलायम सिंह की कर्मभूमि भी मानी जाती है. 

80 करोड़ लोगों को दिया मुफ्त राशन

अमित शाह ने कहा कि ‘‘जब कोरोना महामारी आयी तो पीएम मोदी ने देश के 80 करोड़ और उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को हर महीने पांच किलोग्राम अनाज मुफ्त देने का काम किया और योगी आदित्‍यनाथ ने गेहूं के साथ-साथ नमक, खाने का तेल और दलहन देने का काम करके गरीबों के घर का चूल्हा चालू रखा. मतदाताओं को आगाह करते हुए गृह मंत्री ने सवाल उठाया कि क्या सपा की सरकार ये कर सकती थी? और आरोप लगाया, ‘‘मुफ्त अनाज तो छोड़िये, चावल और गेहूं जो मोदी जी भेजते थे, वे भी अखिलेश बाबू नेपाल में बेच देते थे.’’

कानपुर में अमित शाह का रोड शो

अमित शाह ने कानपुर की आर्य नगर और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्रों में भी बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो किया इन दोनों सीटों पर पिछले चुनावों में पार्टी हार गई थी. ये दोनों सीटें सपा के खाते में चलीं गईं थी. जहां अमिताभ बाजपेयी आर्य नगर से पहली बार चुने गए हैं, जबकि सीसामऊ सीट पर सपा विधायक इरफान सोलंकी ने हैट्रिक लगाई. अमित शाह के रोड शो में अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी. लोगों ने सड़क के किनारे और घरों की छत पर चढ़कर उनका स्वागत किया. 

औरैया की जनसभा में क्या बोले शाह

औरैया की सभा में शाह ने कहा कि 2022 का चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने और योगी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए है. 'सपा और बसपा के 'बबुआ और बुआ' दोनों ने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया था, इसकी आर्थिक व्यवस्था देश में सातवें स्थान पर थी, जिसे योगी जी पांच साल में दूसरे स्थान पर लाये हैं, पांच साल के लिए एक और मौका दें तो इसे पहले स्थान पर ले जाया जाएगा.”

योगी सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई

योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सफलता का दावा करते हुए उन्होंने पूछा, ‘‘क्या कोई माफिया आपको कहीं भी परेशान कर सकता है? क्या कोई आपकी जमीन पर कब्जा कर सकता है? माताओं और बहनों के सम्मान के साथ क्या अब कोई खेल सकता है? योगी जी ने माफियाओं का उप्र से पलायन सुनिश्चित किया है।' केंद्रीय मंत्री ने सपा प्रमुख पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘अखिलेश यादव ने पूछा था कि क्या काम हुआ है जिसने पीला चश्मा लगाया है, उसे सब कुछ पीला दिखाई देगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘योगी जी के कार्यकाल में डकैती, लूट, हत्या और बलात्कार के मामलों में 50 प्रतिशत तक की कमी आई है.’’

सपा सरकार में बनते थे कट्टे

पूर्ववर्ती सरकार पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अखिलेश सरकार के दौरान उप्र में 'कट्टे' बनते थे लेकिन अब भाजपा सरकार के दौरान 'गोले' बन रहे हैं जो पाकिस्तान पर दागे जाएंगे. भाजपा सरकार यह बदलाव लेकर आई है.’’ उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है. शाह ने आरोप लगाया, ‘‘जब सपा-बसपा ने सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह सरकार का समर्थन किया था, पाकिस्तान से घुसपैठ हुई और हमारे सैनिकों का सिर काट दिया गया, लेकिन हमारे 'मौनी बाबा' की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, लेकिन मोदी ने सत्ता में आने के बाद इस तरह के दुस्साहस का बदला लिया और दुनिया को कड़ा संदेश दिया.’’

पहले दो चरणों में हुआ सपा-बसपा का सफाया

इसके साथ ही अमित शाह ने ये भी दावा कि पहले दो चरणों के मतदान में सपा और बसपा का सफाया हो गया है और भाजपा तेजी से राज्य में 300 सीटों के करीब पहुंच रही है. भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है’’ अमित शाह ने सवाल किया कि ‘‘बुआ-भतीजा ने 15 साल तक अपनी सरकारें चलाईं लेकिन क्या किसी घर को गैस सिलेंडर मिला, जबकि हमारी सरकार में 1.66 लाख माताओं को सिलेंडर और चूल्हा मिला है और हमने होली और दीपावली पर एक मुफ्त सिलेंडर देने का फैसला किया है.’’

यह भी पढ़ें-

आज है संत रविदास जयंती, पठानकोट में PM Modi की जनसभा, Rahul-Priyanka और Channi पहुंचेंगे वाराणसी के मंदिर

Red Fort Violence में गिरफ्तार दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, जानें उनके बारे में अनसुनी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget