एक्सप्लोरर

UP Politics: राम मंदिर उद्घाटन को 'भव्य' बनाने का मेगा प्लान तैयार, BJP की बैठक में अमित शाह ने बताई रणनीति, ऐसे फोकस करेगी पार्टी

उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. बीजेपी ने आगामी चुनाव के लिहाज से इसके लिए अपनी रणनीति भी बना ली है, जिसकी चर्चा दिल्ली में हुई है.

UP News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में दो दिवसीय भाजपा (BJP) पदाधिकारियों की बैठक के दूसरे दिन पार्टी नेताओं से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल करे. शाह ने पार्टी नेताओं से अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन को बड़े पैमाने पर सफल बनाने के लिए भी कहा.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में शाह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सरकार द्वारा किए गए कार्यों को उजागर करना है और पार्टी को भारी अंतर से चुनाव जीतना है. सूत्रों ने शाह के हवाले से कहा, "हमें इतनी बड़ी जीत हासिल करनी है कि विपक्ष को हमारे सामने खड़े होने से पहले 10 बार सोचना पड़े." केंद्रीय गृहमंत्री ने पार्टी संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के महत्व को रेखांकित किया.

UP Politics: 'प्रियंका को कोई प्रभार नहीं देना, राहुल खेमे के लिए मौका'- BJP का दावा, बताई बदलाव की ये खास वजह

जनता को प्रोत्साहित करने को कहा
सूत्रों ने बताया कि बैठक में शाह ने पदाधिकारियों से अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर देशभर में प्रार्थनाओं और अन्य धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए जनता को प्रोत्साहित करने को कहा. केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, "1 जनवरी से भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और अक्षत बांटने, मंदिरों में विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन करने और दीपक जलाने जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे."

इसके अलावा बैठक के दौरान भगवा पार्टी ने नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा की. सूत्रों ने कहा, "इसके लिए विभिन्न स्तरों पर जनसभाएं और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. साथ ही पार्टी नए मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए देशभर में बड़े पैमाने पर अभियान चलाएगी." उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा दिवस के मौके पर नए मतदाताओं के एक सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं.

कई कार्यक्रम किए जाएंगे
सूत्रों ने कहा कि भाजपा देशभर में महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों के समर्थन पर ध्यान केंद्रित करेगी और 2024 के लोकसभा चुनावों तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. भाजपा नेताओं को भव्य राम मंदिर के निर्माण की दिशा में सरकार के प्रयासों के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद से जानकारी प्रसारित करने का निर्देश दिया गया. 

सूत्रों ने बताया कि उनसे यह भी कहा गया कि वे जनता के पास जाएं और उन्हें "राम मंदिर निर्माण के खिलाफ" विपक्ष के कार्यों के बारे में बताएं. पार्टी नेताओं को आरएसएस और वीएचपी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली में टनल में अचनाक घुसा पानी-मलबा, अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू, बचाव जारी
Live: चमोली में टनल में अचनाक घुसा पानी-मलबा, अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू, बचाव जारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget