एक्सप्लोरर

कोरोना के काबू में आने के बाद चीन में सिनेमाघर खुले...लेकिन नहीं बिका शो का एक भी टिकट

चीन में कोरोना वायरस पर नियंत्रण तकरीबन पाया जा चुका है। इस कड़ी में चीन के कई शहरों में सिनेमाघर खोले गये हैं...हालांकि लोग अभी भी घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। चीन के वुहान से शुरू हुई कोरोना वायरस की महामारी ने पूरी दुनिया के लिये बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। इटली में इस बीमारी से चीन से ज्यादा मौते हुई हैं। बीमारी और आगे न फैले इसके लिये अधिकतर देशों में इस वायरस के चलते लॉकडाउन कर दिया गया है। चीन में भी लॉक डाउन का लंबा दौर चला है जिसमें सिनेमाघर सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर बंदी कर दी गई थी।

हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि चीन में अब कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला नहीं है। चीन ने युद्ध स्तर पर इससे निपटने के उपाय किये गये और काफी हद तक वायरस पर काबू पा लिया गया है। धीरे धीरे जनजीवन को पटरी पर लाने के लिये चीन ने प्रयास भी शुरू कर दिये हैं। चीनी प्रशासन ने अब सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ने अपने कुल 17 हजार से ज्यादा सिनेमाघरों में से 500 सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है। ये सिनेमाघर ज्यादातर ऐसे दूरदराज इलाकों के हैं जहां पिछले एक महीने में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

लोगों में अभी भी खौफ सोमवार को चीन में कई सिनेमाघर खुले लेकिन कोरोना संक्रमण का इस कदर खौफ था कि शो का एक भी टिकट नहीं बिका। इससे पता चलता है कि लोग अभी भी भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से डर रहे हैं। गौरतलब है कि भारत समेत दुनिया के ज्यादातर देशों में सिनेमाघर अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जब भारत में दोबारा सिनेमाघर खुलेंगे तो लोगों का रिस्पॉन्स कैसा होता है।

आपको बता दें कि चीन के दो प्रांतों से शुरू हुआ कोरोना का कहर अब पूरी दुनिया में दिख रहा है। अब चीन में रोजाना आने वाले मामलों में कमी आ रही है मगर कुछ देशों में ये काफी तेजी से फैल रहा है और वहां मौतों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। चीन के बाद अब इटली में रोजाना मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है। बीबीसी और एएनआइ के आंकड़ों के अनुसार इटली में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर अब तक कुल 3,405 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 की वजह से होने वाली मौतों का यह आंकड़ा किसी भी अन्य देश से ज्यादा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget