एक्सप्लोरर

Amethi: लाठी-डंडों से लैस महिलाओं का PWD दफ्तर पर हल्लाबोल, जर्जर हो चुकी सड़कों का विरोध

Amethi News: अमेठी की बदहाल हो चुकी सड़कों को लेकर आज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. सैकड़ों महिलाओं ने लाठी डंडा लेकर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की.

Amethi News: अमेठी की बदहाल हो चुकी सड़कों को लेकर आज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. किसान नेता रीता सिंह की अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं ने लाठी डंडा लेकर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की. महिलाओं का आरोप था कि जिले की सड़कें खस्ताहाल हैं खासकर जामो ब्लाक में आने वाली कई सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं. कई बार की शिकायत के बावजूद विभाग ध्यान नहीं दे रहा है. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जर्जर सड़कों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों को जान से गंवाना पड़ रहा है.

पीडब्ल्यूडी ऑफिस पर महिलाओं ने बोला धावा

गौरीगंज में पीडब्ल्यूडी ऑफिस पर लाठी-डंडों से लैस सैंकड़ों महिलाओं ने धावा बोल दिया. बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी महिलाओं के पहुंचने से मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई. महिलाओं ने बताया कि जामो से गांधीनगर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है. सड़क किनारे बड़े-बड़े जंगली बबूल के पेड़ उग आये हैं. जंगली पेड़ों की वजह से आए दिन होनेवाली दुर्घटनाओं में लोग जख्मी हो रहे हैं और काल के गाल में भी समा रहे हैं.

UP Politics: यूपी में BJP पहली बार कराएगी पसमंदा मुस्लिमों का सम्मेलन, 16 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यक्रम

खस्ताहाल सड़कों का किया विरोध प्रदर्शन

किसान नेता रीता सिंह ने कहा कि जिले के अधिकतर संपर्क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं. कई बार शिकायत की गई लेकिन अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द जर्जर हो चुकी सड़कों को ठीक नहीं कराया गया तो बड़ा आंदोलन करने के लिए महिलाएं विवश होंगी. विरोध प्रदर्शन पर पीडब्ल्यू के इंजीनियर फूल सिंह ने कहा कि दो सड़कों का ज्ञापन आज दिया गया है. पहली सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनाई गई थी. विभाग के अधिकारियों से बात कर पत्र को आगे बढ़ाया जा रहा है. दूसरी सड़क पंचायत निधि से बनाई गई थी. बीडीओ को मामले से अवगत कराकर पत्र आगे रवाना कर दिया जाएगा. 

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी मिलते ही कृष्ण मोहन की पहली प्रतिक्रिया, 'कहीं न कहीं...'
राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी मिलते ही कृष्ण मोहन की पहली प्रतिक्रिया, 'कहीं न कहीं कमी रह गई'
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
इस्तीफा मंजूर फिर भी अनिल मिश्रा, चंपत राय रहेंगे मेंबर! जानें- राम मंदिर ट्रस्ट का नियम
इस्तीफा मंजूर फिर भी अनिल मिश्रा, चंपत राय रहेंगे मेंबर! जानें- राम मंदिर ट्रस्ट का नियम
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget