एक्सप्लोरर

अमेठी में नाबालिग से कुकर्म कर आरोपियों ने बनाई वीडियो, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

UP News: शुकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के रहने वाले रोहित पुत्र रामलाल यादव और नितिन पुत्र शत्रुघन यादव को पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गांव के ही दो युवकों के द्वारा एक नाबालिग लड़के को उसके घर से जबरदस्ती उठा ले जाया गया. जहां पर पहले उसके साथ जमकर मारपीट की गई. फिर दोनो युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से कुकर्म किया.

विरोध करने पर गला दबाकर किशोर को फिर से मारा पीटा गया, जिससे वह बेहोश हो गया. दोनों युवक बेहोशी हालत में उसे बाग में छोड़कर मौके से फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक, जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के रहने वाले रोहित पुत्र रामलाल यादव और नितिन पुत्र शत्रुघन यादव द्वारा अपने ही गांव के एक नाबालिग लड़के को 18 जुलाई की शाम लगभग 7 बजे जबरदस्ती उसके घर से अगवाा कर लिया गया.

इसके बाद सुनसान जगह पर पहले दोनों ने मिलकर नाबालिग को मारा पीटा. फिर उसे लेकर अपने घर गए वहां पर भी दोनों युवकों ने एक बार फिर से नाबालिग को पीटा.

नाबालिग से कुकर्म कर बनाई वीडियो
इसके उपरांत दोनों युवकों ने लड़के को गाड़ी पर बैठाकर सिंघनामऊ गांव के पास स्थित शेर बहादुर सिंह की बाग में ले गए. जहां पर दोनों युवकों ने नाबालिग किशोर के साथ बारी-बारी से अप्राकृतिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया.

जिसका वीडियो भी दोनों लड़कों ने बना लिया और उसे धमकी दी कि अगर अपना मुंह खोलोगे तो जान से मार दूंगा. नाबालिग लड़के द्वारा इसका विरोध करने पर गला दबाकर उसको मारा पीटा भी गया जिसके चलते वह बेहोश हो गया. इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए.

परिजनों को बेहोशी हालत में मिला नाबालिग किशोर
नाबालिग किशोर के परिजन इधर-उधर उसको ढूंढते रहे किंतु वह नहीं मिला उसके फोन पर फोन किया तो फोन भी नहीं लगा. क्योंकि दोनों युवकों में किशोर का फोन तोड़ दिया था. लड़के के परिजन उसे ढूंढते ढूंढते जब सिंघनामऊ गांव के बाग में पहुंचे तो वहां पर नाबालिग किशोर बेहोशी अवस्था में पड़ा मिला.

इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया और लड़के को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार पहुंचे. जहां पर इलाज के उपरांत लड़के को होश आया. हसने के बाद लड़के नाबालिग किशोर ने आपबीती घटना पूरी कह सुनाई.

पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए कराया मेडिकल
पीड़ित नाबालिग लड़के की के पिता की तहरीर पर 19 जुलाई को थाना शुकुल बाजार में दोनों युवकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया. साथ में पीड़ित नाबालिग लड़के का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया गया है. जहां से एक्सपर्ट ऑपिनियन के लिए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है. इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल करते हुए फरार हुए दोनों युवकों की तलाश में जुट गई.

दोनों युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शुकुल बाजार थाने के थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि घटना अत्यंत गंभीर थी. परिजनों की सूचना पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया. पीड़ित बच्चे का मेडिकल भी कराया गया है. पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को ढूंढ निकालते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है. जिससे पूछताछ करने के उपरांत जेल भेजने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Input By : लोकेश कुमार त्रिपाठी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget