एक्सप्लोरर

अमेठी में पुलिस के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला

UP News: अमेठी में एक युवक ने पुलिस और राजस्व टीम के खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की. प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी. फिलहाल युवक को पुलिस अपने साथ ले गई.

अमेठी तहसील से मात्र 100 मीटर की दूर प्रतापगढ़ रोड पर एक युवक ने पुलिस और राजस्व टीम के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद संयुक्त टीम ने युवक के मंसूबों को नाकाम कर दिया और आरोपी को अपने साथ ले गई. दरअसल प्रशासनिक अधिकारी प्रतापगढ़ रोड स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय की भूमि व कर्मचारी आवास पर से अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी.

अमेठी उप मुख्य चिकित्साधिकारी के मुताबिक, उप जिलाधिकारी अमेठी को संबोधित पत्र प्रेषित किया गया था. जिसमें पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा यह लिखा गया था कि राजकीय संपत्ति पर आनंद कुमार मिश्रा पुत्र हौसिला प्रसाद मिश्र, निवासी ग्राम– रेभा , जनपद अमेठी द्वारा कब्जा करके "मिश्रा लस्सी भंडार" के नाम से दुकान खोल रखी है. साथ ही राजकीय आवास जो कर्मचारी के आवास हेतु बना है उस पर निवास कर रहे हैं. जिसे खाली करने हेतु कई बार कहा गया परंतु उसने खाली नहीं किया. पशु चिकित्सा विभाग के इस प्रार्थना पत्र पर एसडीएम अमेठी आशीष कुमार सिंह के द्वारा पुलिस एवं राजस्व टीम का गठन करते हुए कब्जा हटवाने हेतु निर्देशित किया गया था. 

इसके उपरांत शनिवार को ही संयुक्त टीम द्वारा कब्जाधारी से मिलकर नोटिस देते हुए 2 दिन का समय दिया गया था. किंतु जब आरोपी ने कब्जा नहीं हटाया, तब पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाने के लिए पहुंची. टीम के कार्रवाई शुरू करते ही आरोपी आनंद कुमार मिश्र बाइक से बोतल में पेट्रोल निकाल कर अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगाने का प्रयास किया. राजस्व और पुलिस कर्मियों ने युवक को रोक लिया और अपने साथ ले गई.

प्रशासन पर रंजिशन कार्रवाई करने का आरोप
आरोपी आनंद कुमार मिश्रा ने मुताबिक, "1 महीने से हमको प्रशासन ने तंग कर दिया है हमको जीना दूबर कर दिए हैं. मैं लड़की की शादी ठाना हूं 1 वर्ष रह गया है कहां से करूंगा. जैसे हमको हटा रहे हैं वैसे ही सब को हटाएं सब पशु अस्पताल में हैं. लोग मकान बना लिए हैं. नियम सबके लिए एक होता है किसी अकेले व्यक्ति के लिए नहीं होता है. हमको ग्राम प्रधान परेशान कर रहे हैं. ग्राम प्रधान और लेखपाल से मैंने कहा था इसको पहले नाप लिया जाए जहां तक सरकारी निकले वहां सब छोड़े हम भी छोड़ देंगे. हम केवल टीन शेड रखे हैं हमको 2 मिनट लगेगा खाली करने में. वह लोग कहते हैं कि हम पशु अस्पताल में हैं इसीलिए परेशान करते हैं."

युवक ने आगे बताया, "22 साल से मैं रह रहा हूं लेकिन किसी ने डिस्टर्ब नहीं किया ग्राम प्रधान ही मुझको परेशान किए हैं. परसों लेखपाल आए थे वहीं पर नोटिस लिखकर तुरंत चिपका दिया. हमने कहा कि 3 दिन में कैसे खाली कर दें हमको मौका दिया जाए लेकिन मौका नहीं दिए. मेरी मांग है कि जैसे सब लोग रह रहे हैं हमको भी रहने दिया जाए. अगर सबको हटाया जाए तो मुझे भी हटाया जाए. हमारे बगल में एक दो दुकानदार और हैं लेकिन मुझे ही अकेले हटा रहे हैं और सभी को नहीं."

मामले पर क्या बोले एसडीएम
इस मामले में अमेठी के उप जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि 5 तारीख को उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा मुझको संबोधित करते हुए एक प्रार्थना पत्र दिया गया था. उन्होंने बताया था कि अमेठी में एक अस्पताल है. उस अस्पताल के आवासीय परिसर की भूमि पर एक व्यक्ति के द्वारा आगे दुकान खोलकर उसका कब्जा किया गया है. उस कब्जे को हटाने के लिए कई बार कहा गया लेकिन उसके द्वारा हटाया नहीं गया. जिसके अनुक्रम में मेरे द्वारा राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी. 

यह टीम शनिवार को कब्जा हटाने की कार्रवाई करने के लिए गई थी. उस समय उसने कहा था कि मुझे दो दिन का समय दे दीजिए मैं स्वयं ही कब्जा हटा लूंगा. इसके लिए राजस्व टीम के द्वारा नोटिस भी दी गई थी. इसी के क्रम में आज पुनः टीम गई हुई थी. कब्जा हटाने की कार्रवाई चल रही थी. इसी समय उसके द्वारा बोतल लेकर कुछ ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर उड़ेलने का प्रयास किया गया था. जिसको तुरंत रोक कर उसको थाने में बैठा दिया गया है. इसमें आगे विधिक कार्रवाई करते हुए कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी.

Input By : Lokesh Kumar Tripathi
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget