एक्सप्लोरर

अमेठी में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, तीन साल पहले की थी लव मैरिज, आरोपी गिरफ्तार

UP News: अमेठी में मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर हत्या कर दी. दोनों ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था, उनकी ढाई साल की एक बेटी भी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Amethi Crime News: पति-पत्नी के मध्य प्रेम की डोर इतनी कमजोर हो चुकी है कि जरा सी बात में टूट जाती है. इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश अमेठी जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी मजरे मवैया गांव में देखने को मिला. जहां पर प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्नी की आपसी अनबन इतनी बढ़ गई की पति ने घर के बाहर छप्पर में सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. दिनदहाड़े इस तरह निर्दयतापूर्वक की गई हत्या से हड़कंप मच गया है.

मृतका प्रतिभा वर्मा के पिता गोविंद वर्मा ने बताया कि 3 वर्ष पहले ऋषि वर्मा और प्रतिभा वर्मा दोनों का प्रेम विवाह हुआ था. प्रतिभा ने अपने मन से प्रेम विवाह किया था. मृतका के पिता ने कहा कि हत्या करने का क्या कारण है यह मुझे नहीं मालूम है. उसके 2 साल की एक बेटी है, जिसका नाम गोलू है.

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि यह घटना करीब 3 बजे दिन की है. उस समय 24 वर्षीय प्रतिभा घर के बाहर छप्पर में लेटी हुई थी. तभी उसके पति द्वारा उसके ऊपर गले पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी गई. जानकारी मिलते ही मौके पर तुरंत पुलिस पहुंच गई लाश को कब्जे में ले लिया फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. फॉरेंसिक टीम का काम खत्म होने के बाद लाश का पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने पति ऋषि वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

मासूम के सिर से उठा मां का साया
पति ने पत्नी की हत्या कर दी उसके बाद उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों की ढाई वर्ष की एक बेटी है जिसका नाम गोलू है. गोलू को अभी यह नहीं पता कि उसकी मां के साथ क्या हुआ है. अब वह किसके सहारे रहेगी? जहां एक तरफ उसके सिर के ऊपर से मां का साया जीवन भर के लिए उठ गया, वही पिता अब जेल में रहेगा. ऐसे में नन्ही सी जान किसके सहारे रहेगी? इसके विषय में भी ऋषि ने नहीं सोचा.

(अमेठी से लोकेश त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: यूपी में अस्पताल अलर्ट मोड पर,डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को बिना जरुरत छुट्टी पर रोक, जानें- क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget