एक्सप्लोरर

हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के बाहर एंबुलेंस में लगी आग, ड्राइवर ने बचाई कूद कर जान

Uttarakhand News: हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के बाहर सोमवार को एक एंबुलेंस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. पुलिस जांच में अभी तक आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चला है. जानिए पूरा वाक्य?

Patanjali Yogapeeth News: बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि योगपीठ के बाहर सोमवार को एक एंबुलेंस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. मिनी एंबुलेंस जब योगपीठ के गेट से बाहर निकल रही थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई. एंबुलेंस में आग लगते ही वहां मौजूद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे.

एंबुलेंस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली. कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस आग के गोले में तब्दील हो गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई और वाहन पूरी तरह जलने लगा. मौके पर मौजूद पतंजलि योगपीठ के कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी.

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण पता नहीं चला
घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ. प्राथमिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. हालांकि, माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण एंबुलेंस में आग लगी होगी. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच में जुटी है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के दौरान मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी. योगपीठ के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा. फिलहाल, प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी या कोई अन्य वजह थी. घटना के बाद से पतंजलि योगपीठ के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के स्कूलों और मदरसों के सिलेबस में बड़ा बदलाव, अब इतिहास में पढ़ाया जाएगा ये भी विषय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget