एक्सप्लोरर

अंबेडकर नगर: दहेज में नहीं मिली कार तो ससुराल वालों ने नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट, यूं खुला राज

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी. पीड़ित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

अंबेडकर नगर। शादी के तीन माहीने बाद ही दहेज लोभियों ने कार व पैसे की मांग न पूरी होने पर नवविवाहित की जान ले ली. मायके वालों को गुमराह करते हुए ससुराल वाले अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे. इसी दौरान मायके वालों गर्दन पर निशान देखने के बाद शव को कब्जे में ले लिया और कोतवाली पहुंच गए. पीड़ित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ब्राहिमपुर कुसुमा गांव निवासी पशु चिकित्सक विकास गोंड की पत्नी आकांक्षा (20) की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक आकांक्षा के परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह फोन पर उन्हें बताया गया कि आकांक्षा की तबीयत खराब है. सूचना पर जब वह लोग ब्राहिमपुर कुसुमा पहुंचे तो आकांक्षा की लाश पड़ी थी. शरीर पर चोट के निशान मिलने पर सुनियोजित ढंग से हत्या करने का अंदेशा हुआ.

मृतक के पिता अच्छे राम ने बताया कि 16 फरवरी 2020 को शादी हुई थी. आरोप है कि शादी वाले दिन ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग कर रहे थे. किसी तरह से तीन लाख रुपए देने के बाद लड़की की विदाई हो पाई थी. तब से सुसराल पक्ष के लोग कार की मांग करके आकांक्षा को प्रताड़ित करते रहे.

अंबेडकर नगर: दहेज में नहीं मिली कार तो ससुराल वालों ने नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट, यूं खुला राज

उन्होंने बताया कि बीते 4 मई को काफी मान मनौवल के बाद दहेज की मांग पूरी करने का वादा करके बेटी की विदाई कराकर ससुराल भेजा गया था. अच्छे राम धुरिया ने इस सम्बंध में मृतका के पति, सास, ननद, देवर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है. मृतका का पति पशु चिकित्सालय टाण्डा में वैक्सिनेटर के पद पर कार्यरत है. मामले में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

बरेली: दबंगों ने छत पर टहल रहे युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget