एक्सप्लोरर

Maulana Tauqeer Raza: मौलाना तौकीर रजा को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Maulana Tauqeer Raza Case: बरेली कोर्ट से जारी हुए गैर जमानती वारंट के खिलाफ तौकीर रजा ने याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की थी. याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

UP Maulana Tauqeer Raza Case: यूपी के बरेली जिले में 14 साल पहले हुए सांप्रदायिक दंगे में कोर्ट की तरफ से मास्टरमाइंड बताए गए मौलाना तौकीर रजा को बड़ी राहत मिली है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार (19 मार्च) को इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के चीफ मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ जारी दो गैर जमानती वारंट के 27 मार्च तक अमल होने पर भी रोक लगा दी है. कोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा को 27 मार्च या उससे पहले बरेली कोर्ट में सरेंडर कर जमानत अर्जी दाखिल करने को कहा है. 

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सरेंडर करने पर बरेली कोर्ट कानून के मुताबिक जमानत अर्जी पर फैसला करेगी. हाईकोर्ट ने बरेली के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज की तरफ से 5 मार्च को सुओ मोटो लेकर मौलाना तौकीर रजा को तलब किए जाने के आदेश में किए गए कुछ कमेंट्स को आदेश से अलग भी किया. हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि यह टिप्पणियां गैर जरूरी थी. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ में टिप्पणियां की गई थी. मौलाना तौकीर रजा की अर्जी पर जस्टिस आर एम एन मिश्रा की सिंगल बेंच में आज सुनवाई हुई थी. 

बरेली कोर्ट से जारी हुए गैर जमानती वारंट के खिलाफ मौलाना तौकीर रजा ने याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की थी. आज भी सुनवाई में तौकीर रजा और यूपी सरकार के वकीलों ने दलीलें पेश की.जस्टिस आर एम एन मिश्र की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई की. तौकीर रजा की याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. इस तरह बरेगी दंगे के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा को बड़ी राहत मिली है. 

गौरतलब है कि यूपी के बरेली जिले में साल 2010 में साम्प्रदायिक दंगा हुआ था. इस दंगे के दौरान जमकर हिंसा हुई थी. मामला सियासी गलियारों में भी खूब गूंजा था. तत्कालीन मायावती सरकार की खासी किरकिरी हुई थी. पिछले दिनों बरेली कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए मौलाना तौकीर रज़ा को दोषी करार दिया था. कोर्ट ने मौलाना को दंगे का मास्टरमाइंड माना था. मौलाना तौकीर के कोर्ट में पेश नहीं होने पर उसके खिलाफ दो बार गैर जमानती वारंट जारी हुआ. कोर्ट ने बरेली पुलिस को मौलाना को गिरफ्तार कर पेश करने का भी आदेश दिया. बरेली कोर्ट के इसी फैसले को मौलाना ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.

ये भी पढ़ें: UP News: मौलाना तौकीर रजा की मुश्किलें बढी, बरेली कोर्ट ने एक बार फिर जारी किया NBW, जानिए मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget