एक्सप्लोरर

निठारी कांड में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सीबीआई कोर्ट ने सुनाई है फांसी की सजा

सीबीआई ने कई मामलों में पंढेर की भी संलिप्तता के साक्ष्य दिए हैं। जबकि दोनों आरोपियों ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाया गया है। बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। नोएडा के निठारी कांड में आरोपी सुरेंद्र कोली व मनिंदर सिंह पंढेर की सजा के खिलाफ अपील पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद ने आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। इस मामले में आठ केसों में सुनाई गई सजा को अपील में चुनौती दी गई है।

आरोपियों ने खुद को बताया निर्दोष कोली ही पंढेर के मकान का देखरेख करता था, उसके बाहर जाने पर उसने अपराध किया है। लेकिन, सीबीआई ने कई मामलों में पंढेर की भी संलिप्तता के साक्ष्य दिए हैं। जबकि दोनों आरोपियों ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाया गया है। घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। नाले से मिले कंकाल, लापता लड़कियों के ही हैं, इसका ठोस साक्ष्य नहीं है। बिना ठोस साक्ष्य के उन्हें सजा सुनाई गई है। दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है।

निठारी कांड में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सीबीआई कोर्ट ने सुनाई है फांसी की सजा

अपराध रेयर ऑफ रेयरेस्ट की श्रेणी में आता है

मामले की गंभीरता को देखते उसकी सीबीआई जांच कराई गई। सीबीआई के वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने एक केस में फांसी की सजा की पुष्टि करते हुए कहा है कि आरोपी कोली के अपराध स्वीकार करने और साक्ष्य से समर्थन होने के कारण अपराध रेयर ऑफ रेयरेस्ट की श्रेणी में आता है, इसलिए फांसी की सजा अपराध स्वीकार करने के बयान के आधार पर देना उचित है। साथ ही सह अभियुक्त पंढेर ने भी कोली को बच्चों की हत्याओं का दोषी ठहराया है।

निठारी कांड में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सीबीआई कोर्ट ने सुनाई है फांसी की सजा

कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

अपीलों की सुनवाई न्यायमूर्ति वीके नारायण तथा न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की पीठ ने की। महीनों चली बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। कुछ साल पहले निठारी गांव के दर्जनों बच्चे अचानक लापता हो गए थे। इसमें लड़कियों की संख्या अधिक थी। इस मामले में सुरेंद्र कोली पर बच्चों के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने, उनका खून पीने व मांस खाने का आरोप लगा। जिस मकान में घटना को अंजाम दिया जाता था वह मनिंदर सिंह पंढेर का है। मकान के पास नाले से कंकाल भी बरामद किए गए, जिसके बाद सुरेंद्र व पंढेर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget