एक्सप्लोरर

Azam Khan News: आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, इस मामले मे अब 22 मई को होगी सुनवाई

UP News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई गुरुवार को पूरी नहीं हो सकी है. अगली सुनवाई 22 मई को होगी.

Allahabad High Court: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में चल रही सुनवाई गुरुवार को पूरी नहीं हो सकी है. नगर पालिका द्वारा खरीदी गई सफाई मशीनों को जौहर यूनिवर्सिटी में लगवाने और मामले का खुलासा होने के बाद उसके टुकड़े कर कर मिट्टी में दबाने के मामले में आजम खान ने जमानत याचिका दाखिल की थी. इस मामले में अगली सुनवाई अब 22 मई को होगी. जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच मे मामले की सुनवाई चल रही है. 

पूर्व मंत्री आजम खान इस मामले में भी जेल में है. इस मामले में रामपुर के सामाजिक कार्यकर्ता वकार अली खान ने शहर कोतवाली में 19 सितंबर 2022 को एफआईआर दर्ज कराई थी. आईपीसी की धारा 409, 120 बी और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 2 और 3 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी. इस मामले में आजम खान के साथ ही उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत सात लोगों को नामजद किया गया था. नामजद किए गए लोगों में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजहर खान का नाम भी शामिल था.  

आजम खान पर हैं ये आरोप
आरोप था कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला ने रामपुर में सफाई व्यवस्था के लिए सरकारी पैसे से नगर पालिका द्वारा खरीदी गई मशीनों को अपनी यूनिवर्सिटी में जबरन लगवा लिया था. नई सरकार में जब मशीनों की खोजबीन शुरू हुई तो इन्हें कटवा कर जौहर यूनिवर्सिटी में ही कहीं मिट्टी में दबा दिया गया. जिसे बाद में बुलडोजरों से खुदाई कराकर इन मशीनों को बरामद किया गया था. यह मामला सियासी गलियारों में भी खूब गूंजा था. गुरुवार को हुई सुनवाई में याचिकाकर्ता आजम खान की तरफ से दलीलें पेश की गई. आजम खान की तरफ से कहा गया कि यह मामला सियासी दुर्भावना से दर्ज किया गया था और इससे उनका कोई लेना देना नहीं है.

ये भी पढ़ें: बाबा केदारनाथ के कपाट खुले, सामने आई पहली तस्वीर और Video, देखें यहां

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन
CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget