एक्सप्लोरर

पति-पत्नी के निधन पर अनुकंपा में मिली है नौकरी तो क्या दोबारा शादी नहीं कर सकते? जानें- इलाहाबाद HC का आदेश

न्यायमूर्ति पंकज मिथल की खंडपीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अगर पति को अनुकंपा के आधार पर पत्नी की मौत के बाद किसी पद पर नियुक्त किया जाता है तो फिर से शादी करने से उसे नहीं रोका जा सकता है.

नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि अगर पत्नी की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर पति की नियुक्ति होती है तो उसे फिर से शादी करने से नहीं रोका जाएगा. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले महीने इस मामले में फैसला सुनाया. जिसमें कोर्ट ने कहा है कि पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी करने से रोकना किसी के मौलिक अधिकार का हनन है. केवल अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति को मुद्दा बनाकर किसी के मौलिक अधिकार का हनन नहीं किया जा सकता है.

न्यायमूर्ति पंकज मिथल की खंडपीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अगर पति को अनुकंपा के आधार पर पत्नी की मौत के बाद किसी पद पर नियुक्त किया जाता है तो फिर से शादी करने से उसे नहीं रोका जा सकता है. कोर्ट ने कहा कि दूसरी शादी करने के मुद्दे पर शख्स किसी भी प्रकार से अयोग्य नहीं होगा और उस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं की जाएगी. इसके साथ ही पति को किसी की कानूनी अनुमति लेने की भी दरकार नहीं है.

क्या है मामला? दरअसल, याचिकाकर्ता (पति) को अपनी पत्नी की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किया गया था. वहीं इसके बाद याचिकाकर्ता अपनी पत्नी की छोटी बहन से शादी करने वाला था, इसलिए उन्होंने बेसिक शिक्षा अभियान से फिर से शादी करने की अनुमति मांगी, जहां वह कार्यरत थे. कोर्ट ने कहा कि अगर मृतक के आश्रितों की जिम्मेदारी उठाने से अनुकंपा प्राप्त शख्स इनकार करता है तो उनकी सेवाओं को खत्म किया जा सकता है.

कोर्ट ने कहा कि अगर पति अपनी पत्नी की बहन से शादी कर उसकी पत्नी के आश्रितों की जिम्मेदारी संभालना चाहता है तो पति को न तो दूसरी शादी से रोका जा सकता है और न ही उसकी अनुकंपा के आधार पर हुई नियुक्ति को रद्द किया जा सकता है. वहीं कानून में कोई ऐसा प्रावधान नहीं है कि शख्स को दूसरी शादी के लिए किसी की इजाजत लेने की दरकार हो.

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण कर रहा था युवक, फिर दहेज के लालच में किया ये काम Videos: 11 साल छोटे जैद दरबार के साथ गौहर खान की शादी की रस्में शुरू, निकाह से पहले चिक्सा में खूब नाची दुल्हन गौहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget