एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की अग्रिम ज़मानत अर्जी पर आज HC में सुनवाई, जानें मामला

Hate Speech Case: ये पूरा मामला यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान का है. जब मऊ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मंच से ही चुनाव के बाद प्रशासन को देख लेने की धमकी दी गई थी.

Mukhtar Ansari News: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे उमर अंसारी (Umar Ansari) की अर्जी पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में सुनवाई होगी. ये मामला मऊ में विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ बयान देने से जु़ड़ा हुआ है. जब चुनाव के दौरान मंच से ही प्रशासन को देख लेने की धमकी दी गई थी.  इस मामले मऊ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. उमर अंसारी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है. ये याचिका उमर अंसारी की ओर से ही दी गई है.

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की ओर से इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है, जिस पर आज सुनवाई होगी. इस मामले में जस्टिस राजबीर सिंह की सिंगल बेंच सुनवाई कर रही है. इससे पहले उमर अंसारी के बड़े भाई और विधायक अब्बास अंसारी को पहले ही जमानत मिल चुकी है.  

जानें क्या है भड़काऊ भाषण का मामला

दरअसल ये पूरा मामला यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान का है. जब मऊ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मंच से ही भड़काऊ बयान दिया गया था, और चुनाव के बाद प्रशासन को ठीक किए जाने की धमकी दी गई थी. सुभासपा से चुनाव लड़ रहे सदर विधायक अब्बास अंसारी ने मंच से कहा था कि अखिलेश भैया से बात हो गई है. उनसे कहा है कि सरकार बन जाने पर जिले के सभी अधिकारियों को छह माह तक जिले में ही रोके रखिएगा, उनसे हिसाब किताब करना है.

अब्बास अंसारी को मिल चुकी है जमानत

इस मामले में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में पुलिस ने मऊ कोतवाली थाना क्षेत्र में केस दर्ज किया गया था. जिसमें अब्बास अंसारी और उमर अंसारी समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. अब्बास अंसारी को इस केस में पहले ही जमानत मिल चुकी है. इस मामले में उमर अंसारी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में गठबंधन की सीट शेयरिंग पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, BJP को बताया 'धोखेबाज', जानें क्या बोले?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget