एक्सप्लोरर

आजम खां की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट पर दर्ज मुकदमे को रद करने से किया इन्कार

आजम खां को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दर्ज मुकदमा रद करने से इन्कार कर दिया है। फर्जी प्रमाणपत्र मामले में रामपुर की जिला अदालत में मुकदमा चल रहा है।

 

प्रयागराज, एबीपी गंगा। सपा सांसद आजम खां, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा व बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां को इलाहाबाद हाई कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में इनके खिलाफ रामपुर की अदालत में चल रहे मुकदमे और चार्जशीट को रद करने से हाई कोर्ट ने इन्कार कर दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने आजम खां व दो अन्य की याचिका पर दिया है। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के हवाले से कहा है कि चार्जशीट में प्रथम दृष्टया आपराधिक मुकदमा चलाने का पर्याप्त आधार मौजूद है। ऐसे में मुकदमे को रद करने का कोई औचित्य नहीं है।

आजम खां की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट पर दर्ज मुकदमे को रद करने से किया इन्कार

कोर्ट ने यह भी कहा है कि किसी भी व्यक्ति को अपराध की प्राथमिकी दर्ज कराने का अधिकार है। चार्जशीट से प्रथम दृष्टया आपराधिक केस बनता हो तो आरोप के साक्ष्य पर मुकदमे के विचारण के समय विचार किया जाएगा। प्रथम दृष्टया अपराध कारित हो रहा हो तो कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकती। कोर्ट के इस फैसले से आजम खां के परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती है।

बता दें कि, अब्दुल्ला आजम खां ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीटेक व एमटेक की शिक्षा हासिल की जिसमें 1 जनवरी 1993 जन्म तिथि दर्ज है। 28 जून 2012 को अब्दुल्ला आजम खां की रामपुर नगर पालिका परिषद से जन्मतिथि प्रमाणपत्र बनवाया गया और बदलाव करते हुए 30 सितम्बर 1990 जन्मतिथि की गई। इसे निरस्त कराए बगैर नगरपालिका परिषद लखनऊ से 2015 में दोबारा 30 सितंबर 1990 की जन्मतिथि बनवाई गई।

आजम खां की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट पर दर्ज मुकदमे को रद करने से किया इन्कार

गौरतलब है कि, आजम खां के पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। आजम भूमाफिया घोषित किए जा चुके हैं उन पर जमीन हड़पने, आलिया मदरसा से किताबें चुराने और रामपुर क्लब से शेर की मूर्तियां चुराने के भी आरोप हैं। अगस्त 2019 में उनकी पत्नी के रिसॉर्ट की दीवार पर बुलडोजर चला दिया गया था। रिसॉर्ट की जिस दीवार को तोड़ा गया थे उसे लेकर सिंचाई विभाग ने पहले ही आजम खां को नोटिस जारी किया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget