एक्सप्लोरर

Allahabad High Court: गैंगस्टर मामले में सजा के खिलाफ मुख्तार अंसारी की अपील स्वीकार, 8 अप्रैल को होगी सुनवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्तार अंसारी की अपील सुनवाई के लिए विशेष अदालत एम पी, एम एल ए गाजीपुर की पत्रावली 10 हफ्ते में पेश करने का निर्देश दिया. पत्रावली आने के बाद जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी.

Mukhtar Ansari Case: इलाहाबाद हाई कोर्ट से पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को राहत मिली है. मुख्तार अंसारी ने गैंगस्टर एक्ट में सजा के खिलास अपील लगाई थी जिसे अदालत ने स्वीकार कर ली है. कोर्ट ने विशेष अदालत एम पी, एम एल ए  गाजीपुर की पत्रावली 10 हफ्ते में पेश करने का निर्देश दिया है. पत्रावली पेश होने के बाद जमानत अर्जी की सुनवाई के लिए अपील 8 अप्रैल को पेश करने का आदेश दिया है.

गैंगस्टर मामले में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की अपील पर कोर्ट ने राज्य सरकार को भी तब तक लिखित आपत्ति दाखिल करने का समय दिया है. अपील पर अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने बहस की. मुख्तार अंसारी पर गैंग लीडर होने और आपराधिक गैंग आपरेट कर भय व आतंक फैलाने का आरोप है. गाजीपुर के करंडा थानाध्यक्ष ने 2 जून 10 को एफआईआर दर्ज कराई थी. 

जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच में सुनवाई
गैंग चार्ट के हवाले से  कहा गया कि भय से लोग केस नहीं दर्ज कराते और गवाही देने से डरते हैं. विशेष अदालत ने मुख्तार अंसारी को 10 वर्ष की कैद व पांच लाख का जुर्माना लगाया है. जबकि सोनू यादव को पांच वर्ष की कैद व दो लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है जिसको मुख्तार अंसारी ने अपील में चुनौती दी है. जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई.

इधर, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को आचार संहिता उल्लंघन मामले में राहत प्रदान की है. जस्टस ऋषिकेश रॉय और जस्टिस पी के मिश्रा की पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने संबंधी उमर अंसारी की याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है. दरअसल मार्च 2022 को मऊ जिले उमर अंसारी सहित 150 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी. जिसमें आरोप था कि तीन मार्च 2022 को पहाड़ पुर में अयोजित जनसभा के दौरान उमर अंसारी ने प्रशासन से हिसाब किताब बराबर करने की बात कही की थी. यह मामला चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का है.

ये भी पढ़ें: Ayodhya News: योगी सरकार की अयोध्या को सौगात, सरयू नदी में वाटर मेट्रो का आनंद उठा सकेंगे पर्यटक

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget