एक्सप्लोरर

नोएडा: बिरयानी विक्रेता की पिटाई करनेवाले सभी आरोपी बुलंदशहर से गिरफ्तार

नोएडा में कुछ दबंगों ने दलित बिरयानी विक्रेता के साथ पिटाई की थी। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुये बुलंदशहर से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

नोएडा, एजेंसी। ग्रेटर नोएडा में तीन दबंगों द्वारा एक बिरयानी विक्रेता को कथित तौर पर पीटे जाने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने के मामले में पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुये कार्रवाई की।

एसपी (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने बताया कि जब वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि यह घटना शुक्रवार को थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के पास खेड़ा अंडरपास के नजदीक हुई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे के खेड़ा अंडरपास के नजदीक वेज बिरयानी की रेहड़ी लगाने वाले लोकेश के साथ उसी के गांव के दबंग सोनू, आनंद और बीरम उर्फ बीजू ने शुक्रवार को बिरयानी खाने को लेकर मारपीट की तथा यमुना एक्सप्रेसवे के पास उसे बिरयानी का ठेला लगाने से मना किया। दबंगों ने दलित युवक के साथ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया।

वहीं, गौतम बुद्ध नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि सभी तीनों आरोपियों को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले, घटना को लेकर भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने ट्वीट कर अपने संगठन के स्थानीय सदस्यों से बिरयानी विक्रेता से मिलने और कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस पर जिला पुलिस ने चंद्रशेखर को सख्त चेतावनी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने जवाबी ट्वीट किया, ''इस मामले में गिरफ्तारी जल्द होगी। माहौल खराब न करें। वीडियो में विक्रेता की पिटाई करते दिख रहे लोगों को गिरफ्तार करना पुलिस का काम है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश में आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना भी पुलिस का दायित्व है।''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget