एक्सप्लोरर

Bareilly Nikay Chunav: बरेली में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट, BJP भी नहीं पीछे, यहां समझें पूरा गणित

UP Nikay Chunav: बरेली नगर निगम में 3 लाख मुस्लिम मतदाता हैं. सपा ने 80 वार्डों में से 40 वार्ड में मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने 30 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं.

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में हर पार्टी मुसलमानों को रिझाने के लिए अधिक से अधिक मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दे रही है. बरेली नगर निगम में 3 लाख मुस्लिम मतदाता हैं जिस वजह से सपा, बसपा, कांग्रेस और बीजेपी ने यहां इस बार बड़ी संख्या में मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया है. मुस्लिम मतदाताओं के जरिए सभी पार्टियां नगर निगम की सरकार बनाने की तैयारियों में लग गई हैं.

सपा ने 40 वार्डों पर उतारे मुस्लिम उम्मीदवार, बीजेपी ने 9 को दिया टिकट

बरेली में हो रहे निकाय चुनावों में मुस्लिम समुदाय को रिझाने के लिए सपा, कांग्रेस और बसपा में होड़ लगी हुई है. सपा ने 80 वार्डों में से 40 वार्ड में मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया है, हैरानी की बात तो यह रही कि कांग्रेस को ढूंढने से भी अपने लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं. कांग्रेस को 80 वार्डों में 43 वार्डों में ही प्रत्याशी मिले जिसमें से उसने 30 सीटों पर मुस्लिमों को टिकट दिया है. हालांकि सत्ताधारी बीजेपी, जिसने पिछले चुनाव में एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया था, उसने इस बार 9 मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप का कहना है कि मुस्लिम समाज के लोग हमेशा से समाजवादी पार्टी के साथ थे. उन्होंने कहा की मुस्लिम समाज के लोग सिर्फ साइकिल को ध्यान में रखते हैं, अखिलेश जी को ध्यान में रखते हैं. उन्होंने कहा कि सपा नेता जी की बनाई हुई पार्टी है इसलिए मुस्लिम समाज के लोग नेता जी को भूलने वाले नहीं.

कांग्रेस के लिए प्रत्याशियों का पड़ा टोटा
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और मेयर उम्मीदवार डॉ. केबी त्रिपाठी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की स्थिति उत्तर प्रदेश में जो है वह आप लोग बेहतर तरीके से जानते हैं. उन्होंने कहा कि 2019 विधानसभा चुनाव में परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहा लेकिन हमने अपने संगठन को जरूर मजबूत किया है. बरेली में 80 वार्डों में हमने आवेदन मांगे थे. बड़ी संख्या में आवेदन मिले भी लेकिन बहुत सारे कारणों से विपक्षी पार्टियों की तमाम साजिशों की वजह से लोग घबरा गए. 43 वार्ड में हमने प्रत्याशी खड़े किए जिनमें से 30 वार्डों में मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सबका साथ सबका विकास का झूठा नारा दिया. उसी के आधार पर समाज को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर राजनीति शुरू कर दी. मुस्लिम समुदाय हमारे साथ जुड़ता जा रहा है क्योंकि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिस पर सभी को विश्वास है. वहीं बसपा ने यूसुफ जरीवाला को बरेली में अपना मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है.

यह भी पढ़ें:

UP: अतीक अहमद के दफ्तर से मिले खून के धब्बे इंसान या जानवर के? फॉरेंसिक रिपोर्ट में हो गया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
E20 पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- हम तो आजाद हैं...
E20 पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- हम तो आजाद हैं...

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget