एक्सप्लोरर

CM योगी के 'ज्ञानवापी ही विश्वनाथ' वाले बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात खफा, जानें क्या कहा

UP News: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में उन्होंने बेहतर कदम उठाए हैं.

CM Yogi on Gyanvapi Mosque: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर ऐसा बयान दिया है कि जिसके बाद प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज है. आज शनिवार (11 सितंबर) को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि ज्ञानवापी को आज लोग दूसरे शब्दों में मस्जिद कहते हैं, लेकिन ज्ञानवापी साक्षात 'विश्वनाथ' ही हैं. वहीं सीएम योगी के इस बयान पर अब ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

जिम्मेदार कुर्सी पर बैठे हुए हैं योगी आदित्यनाथ

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ज्ञानवापी मस्जिद वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद एक ऐतिहासिक मस्जिद है. उसकी तारीख कई सौ साल पुरानी है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो बयान दिया है कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहना दुर्भाग्यपूर्ण है यह विश्वनाथ मंदिर है उनका यह बयान उनकी जुबान से शोभा नहीं देता है. इसलिए कि वो एक जिम्मेदार कुर्सी पर बैठे हुए हैं, वो हर एक व्यक्ति के मुख्यमंत्री हैं चाहे किसी ने वोट दिया या नहीं दिया.

कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखें सीएम योगी- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

वहीं मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में उन्होंने बेहतर कदम उठाए हैं. राज्य के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी बनती है कि वो हर एक व्यक्ति के लिए काम करें और कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखें ताकि राज्य में रहने वाले लोग अमन व शांति के साथ अपनी रोजाना की जिंदगी गुजार सकें. ज्ञानवापी मस्जिद का मामला न्यायालयों के अधीन विचाराधीन हैं, ऐसी परिस्थितियों में मुख्यमंत्री के इस बयान से कानून की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. इसलिए मुख्यमंत्री को चाहिए धार्मिक बयानों से परहेज करें.

लखनऊ में खाद्य विभाग की टीम का छापा, 60 लाख रुपये का नकली घी पकड़कर कंपनी की सीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget