एक्सप्लोरर

अलीगढ़: दिवाली बनेगी खास, बिना बारूद के चलेंगे पटाखे, इलेक्ट्रॉनिक पटाखों ने मचाई बाजार में धूम

अलीगढ़ के स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पहले पटाखों के शोर और धुएं के कारण लोग परेशान रहते थे. लेकिन इस बार इन इलेक्ट्रिक पटाखों के आने से सभी को राहत महसूस हो रही है.

Aligarh News: अलीगढ़ में इस बार दिवाली के त्योहार पर इलेक्ट्रिक पटाखों की खास चर्चा हो रही है. ये इलेक्ट्रिक पटाखे पर्यावरण को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, इसलिए इन्हें प्रदूषण मुक्त या इको-फ्रेंडली पटाखों के नाम से जाना जा रहा है. पारंपरिक पटाखों के मुकाबले, इलेक्ट्रिक पटाखों से न तो वायु प्रदूषण होता है, न ही ध्वनि प्रदूषण, जिससे छोटे बच्चे भी आसानी से इनका आनंद ले सकते हैं और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना भी नहीं रहती. 

यह पटाखे लोगों को एक सुरक्षित और साफ-सुथरी दिवाली का अनुभव दे रहे हैं. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पहले पटाखों के शोर और धुएं के कारण लोग परेशान रहते थे. लेकिन इस बार इन इलेक्ट्रिक पटाखों के आने से सभी को राहत महसूस हो रही है. इन पटाखों का उपयोग करना न केवल सुरक्षित है, बल्कि यह पर्यावरण के अनुकूल भी है. इस कारण बाजार में इनकी मांग काफी बढ़ रही है. 

उत्साह का माहौल
कई लोग इन इलेक्ट्रिक पटाखों को खरीदकर अपने परिवार और बच्चों के साथ दिवाली मना रहे हैं, जिससे घरों में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है. इसके साथ ही, इस साल इलेक्ट्रिक सजावट के सामानों की भी खास मांग देखी जा रही है. लोग अपने घरों को सजाने के लिए इलेक्ट्रिक लाइट्स, झालर और अन्य सजावट के उपकरणों का प्रयोग कर रहे हैं. इनसे न केवल घर सुंदर दिखाई देते हैं, बल्कि यह बिजली की भी बचत करते हैं. 

इससे दिवाली के अवसर पर बिजली की खपत कम होती है और लोग प्रदूषण रहित दिवाली का अनुभव कर पा रहे हैं. दुकानदारों के अनुसार, यह सभी उत्पाद स्वदेशी हैं, यानी इन्हें भारत में ही निर्मित किया जा रहा है. स्वदेशी होने के कारण लोगों में इनका आकर्षण बढ़ रहा है. स्थानीय उत्पादों को अपनाने से न केवल हमारे देश की अर्थव्यवस्था को लाभ हो रहा है, बल्कि यह टिकाऊ और गुणवत्ता वाले भी हैं.

केदारनाथ उपचुनाव: कांग्रेस ने पूर्व विधायक को बनाया प्रत्याशी, जानिए उनका सियासी सफर

इको फ्रेंडली लाइट की मांग बढ़ी
पूरे मामले पर दुकानदार प्रदीप गुप्ता के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह से इको फ्रेंडली लाइट बाजार में आ चुकी है, इससे आम जनता को काफी फायदा होने वाला है. इन लाइटों से किसी भी तरह की परेशानी बच्चों को नहीं होगी. साथ ही बच्चे आसानी से पटाखे की आवाज निकाल कर दीपावली बना सकते हैं. चंद रुपयों में अबकी बार पूरे घर को भी सजाया जा सकता है, यह सारी चीज अलीगढ़ में मिल रही है जिनको बनाने का काम देश में किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि जिस तरह से देश में स्वदेशी सामान तैयार हो रहा है. इससे हमारा देश मजबूत हो रहा है, पहले की अगर बात कही जाए तो पहले बच्चे पटाखे से झुलत जाते थे. काफी जन हानि हुआ करती लेकिन अबकी बार ऐसा नहीं देखने को मिलेगा. पूरे मामले पर अलीगढ़ के मशहूर डॉक्टर चितरंजन से जब बातचीत की गई तो उनके द्वारा बताया गया वायु प्रदूषण से काफी बचाव हो रहे हैं. तमाम ऐसी चीज दीपावली के मौके पर सामने आ रही है जिसे खास फायदा होने वाला है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget