एक्सप्लोरर

'मेरे साथ नहीं आएगी, तो फिर जेल जाएगी', सास और दामाद की लव स्टोरी में ससुर की चेतावनी

UP News: अलीगढ़ का चर्चित सास दामाद प्रेम प्रसंग मामले में सास सपना के पति जितेंद्र का बड़ा बयान सामने आया है. जितेंद्र ने सपना और राहुल पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है.

Aligarh Saas Damad Love Story: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न केवल पुलिस को बल्कि पूरे जिले को सोचने पर मजबूर कर दिया है. मामला होने वाली सास  "सपना", व होने वाले दामाद राहुल से जुड़ा हुआ है. अब सपना के पुराने पति जितेंद्र ने दामाद और सास के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. पति जितेंद्र का कहना है कि उसकी पत्नी सपना उसके पास वापस आ सकती है. बता दें, जितेंद्र की पत्नी सपना अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी.

दरअसल पूरा मामला थाना मडराक क्षेत्र का है. यहाँ की रहने वाली सपना जो शादीशुदा है, उसने अब अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया है. सपना कह रही है कि वह अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ ही रहना चाहती है. जब यह मामला थाना मडराक की पुलिस के संज्ञान में आया, तो सबसे पहले महिला की सुरक्षा और भावनात्मक स्थिति को देखते हुए उसे सखी वन स्टॉप सेंटर भेजा गया. वहां सपना की काउंसलिंग की गई, लेकिन उसने अपने बयान पर अडिग रहते हुए कहा कि वह किसी भी हाल में पति जितेंद्र के साथ नहीं रहना चाहती.

पति जितेंद्र ने लगाए गंभीर आरोप
वहीं सपना के पति जितेंद्र का कहना है कि यदि उन्हें उनकी पत्नी के साथ-साथ साढ़े तीन लाख रुपये नकद और साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात वापस नहीं मिलते, तो वह सपना और राहुल दोनों को जेल भिजवाने की कानूनी कार्रवाई करेंगे. जितेंद्र ने यह भी आरोप लगाया है कि राहुल के साथ मिलकर सपना ने षड्यंत्र के तहत उनका घर तोड़ा और अब उनका आर्थिक नुकसान भी कर रही है. उन्होंने पुलिस और प्रशासन से न्याय की मांग की है.

पुलिस ने कराई सपना की काउंसलिंग
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला और उसके परिवार के सदस्यों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला. इसके बाद महिला को परिवार परामर्श केंद्र लाया गया, जहां अनुभवी काउंसलरों की टीम ने घंटों तक काउंसलिंग की, लेकिन सपना का रवैया नहीं बदला.

सपना की जिद: "राहुल के साथ ही जाऊंगी"
सपना बार-बार यही कह रही है कि वह अपने पति जितेंद्र के साथ जीवन नहीं बिताना चाहती और उसने अब अपने जीवनसाथी के रूप में होने वाले दामाद राहुल को चुन लिया है. यह बात सामाजिक और नैतिक दृष्टिकोण से भले ही अस्वीकार्य हो, लेकिन सपना अपनी बात पर अड़ी हुई है. यहां यह भी ध्यान देने योग्य है कि राहुल, सपना की बेटी का होने वाला पति है, यानी वह सपना का दामाद बनने वाला था. इस रिश्ते में आई यह उलझन अब एक बड़े पारिवारिक संकट में बदल गई है.

थाना मडराक पुलिस कर रही काउंसलिंग की निगरानी
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर थाना मडराक की पुलिस काफी सतर्कता से काम कर रही है. महिला की काउंसलिंग की जा रही है, ताकि मामला सुलझ सके और परिवार दोबारा एकजुट हो सके. हालांकि, अब तक किसी भी प्रयास का कोई सकारात्मक नतीजा सामने नहीं आया है. पुलिस सूत्रों की मानें तो सपना के बयान में कोई बदलाव नहीं आ रहा है. वह हर बार यही दोहराती है कि वह अब राहुल के साथ ही अपना भविष्य देखती है.

ये भी पढ़ें: Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में शॉर्ट सर्किट नहीं लगी थी आग, जांच कमेटी की रिपोर्ट में चौकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget