एक्सप्लोरर

अलीगढ़ के चर्चित सास-दामाद लव स्टोरी में नया मोड़, राहुल के पिता को बम से उड़ाने की धमकी

UP News: अलीगढ़ में चर्चित सपना और राहुल की प्रेम कहानी में अब नया मोड़ सामने आया है. राहुल के पिता को बम से उड़ाने की धमकी फोन कॉल के जरिये मिली है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Aligarh Saas Damad Love Story: अलीगढ़ में सपना और राहुल की प्रेम कहानी का अध्याय खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब राहुल के पिता ओमवीर सिंह और उनके पूरे परिवार को उठा ले जाने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. वहीं दूसरी ओर गांव के प्रधान को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. आरोपियों की तरफ से ये धमकी फोन कॉल के जरिये दी गई है. गांव के प्रधान व राहुल के पिता ने थाना दादों में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है,

राहुल के पिता ओमवीर सिंह के द्वारा बताया गया 8:30 बजे की लगभग उन्हें एक फोन आता है जिसमें सीधे तौर पर उन्हें गाली गलौज दी जाती है. उसके बाद पूरे परिवार को उठा ले जाने की भी धमकी आरोपियों की तरफ से दी गई.जिसके कुछ देर बाद ऐसा ही फोन गांव के प्रधान के पास आता है, उनको भी जान से मारने की धमकी दी जाती है. दोनों ही लोगों ने थाना दादों में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है.

राहुल को पिता ने संपत्ति से किया बेदखल
दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के थाना दादा क्षेत्र के मछलियां नगला का है. ओमवीर सिंह के पुत्र राहुल की शादी 16 अप्रैल को होने वाली थी लेकिन शादी से 9 दिन पहले ही राहुल अपनी सास सपना देवी के संग फरार हो गया. जब इस बात की जानकारी राहुल के पिता ओमवीर सिंह को हुई तो उन्होंने राहुल को चल अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया. जब राहुल अपनी होने वाली सास को पत्नी बनाकर पहुंचा तो घर से बाहर निकाल दिया. राहुल के पिता ओमवीर का कहना उन्हें जान माल का खतरा है पुलिस के द्वारा उनकी सुरक्षा की जाए.

थाना प्रभारी बोले- मामले में होगी कार्रवाई
वहीं इस मामले पर एबीपी न्यूज संवाददाता से बातचीत में थाना दादों इंचार्ज ने कहा है कि दो तहरीर जान से मारने के मामले में आई है, उस पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.  दादों इंचार्ज सुशील तोमर का कहना है कि सर्विलांस की मदद से जांच शुरू करा दी गई है.

ये भी पढ़ें: नैनीताल बैंक से 16 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, विदेशी नागरिक सहित चार गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget