एक्सप्लोरर

Aligarh Rape Case: 11 साल की उम्र से शादी होने तक सौतेले चाचा ने किया रेप, अब शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करने की दी धमकी

Aligarh Crime: अलीगढ़ में एक पीड़िता के सौतेले चाचा ने जुल्म की इंतहा कर दी. सौतेला चाचा 11 साल की उम्र से शादी होने तक रेप करता रहा. अब उसकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दे रहा है.

Aligarh News: अलीगढ़ से एक बेहद हैरान करने वाला औऱ शर्मनाक मामला सामने आया है. दशकों पहले एक मासूम ने ढाई वर्ष की उम्र में पिता को खोया तो मां ने दूसरे व्यक्ति से प्रेम विवाह कर लिया. मां जब बेटी को लेकर घर पहुंची तो सौतेले चाचाओं ने जुल्म की इंतहा कर दी. बीच वाले सौतेले चाचा ने 7 वर्ष की उम्र में दुष्कर्म का शिकार बनाया. मां को बताया तो मां ने चुप करा दिया. उसके बाद छोटे सौतेले चाचा की भी नियत बिगड़ी और उस मासूम से 11 साल की उम्र से लेकर शादी होने तक लगातार दुष्कर्म करता रहा.

शादी के बाद मिली नई जिंदगी

शादी हुई तो पति के घर पहुंची. तब जाकर लगा कि कहीं जहन्नुम से निकलकर सुकून की जिंदगी मिली है. दो बेटियां भी हुई लेकिन पुरानी बातें रह-रहकर याद आती थी. पति जब मायके जाने की कहता था तो वह महिला अक्सर मना कर देती थी. जब पति ने ज्यादा पूछा तो उस महिला ने अपने साथ हुई जुल्म की दास्तां पति के सामने बयां कर दी. अब पति का साथ मिलने के बाद पत्नी ने अपने लिए सरकार से लेकर अलीगढ़ प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने भी महिला थाना में पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और कार्यवाही की बात कह रही है.

सौतेले चाचा ने किया रेप

मामला 1986 की है. पीड़िता के पिता बाबू राम की मृत्यु एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी. इसके बाद विधवा मां साधना ने अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति सुरेंद्र कुमार से प्रेम विवाह कर लिया. 7 वर्ष की उम्र में मझले सौतेले चाचा यतेंद्र ने उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया. पेट दर्द होने की जब उसने शिकायत मां से की तो मां ने गोली देकर चुप रहने को कहा. उसके बाद सबसे छोटे सौतेले चाचा सतेंद्र ने 11 वर्ष की उम्र से लेकर लगातार शादी होने तक उसके साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उसे डरा धमका कर रखा जाता था. 2011 में पीड़िता की शादी अलीगढ़ के सासनी गेट क्षेत्र में रहने वाले एक फौजी युवक से हुई. जिससे पीड़िता के दो बेटियां हैं. पति ने वीआरएस लेकर अलीगढ़ में अपना व्यापार शुरू कर दिया.

शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करने की मिली धमकी

सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा. पति जब भी अपनी पत्नी से मायके जाने ही कहता था वह इंकार कर देती. 2019 में युवती अपने सौतेले भाई के साथ मायके पहुंची तो फिर उसके साथ वही दोहराने की कोशिश हुई. हालांकि इस बार उसने सख्ती से विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और धमकाया कि तेरी शादी शुदा जिंदगी को बर्बाद कर देंगे. तेरे पति को फर्जी आरोपों में जेल भिजवा देंगे.

परेशान पत्नी से जब पति ने पूछा तो उसने सारा दर्द बयां कर दिया. इस के बाद पति ने अपनी पत्नी का साथ दिया और हर मोर्चे पर उस को न्याय दिलाने की ठानी. पति के सहयोग से पीड़िता ने आईजीआरएस पोर्टल से लेकर तमाम अधिकारियों को पत्र लिख मामले की जानकारी दी.  जिसके बाद अब अलीगढ़ पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर थाना बन्नादेवी में मामला दर्ज कर लिया है.

सीओ शिव प्रताप ने बताया कि एक प्रकरण संज्ञान में आया है जिसमें महिला द्वारा अपने सौतेले चाचाओं पर बलात्कार का आरोप लगाया है. इसमें संज्ञान लेते हुए महिला थाने में अभियोग पंजीकृत करा दिया गया है. कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें:

UP Politics: दो प्रधानमंत्रियों समेत इन तमाम दिग्गजों का फूलपुर से जुड़ा है नाम, जानिए- ये सीट नीतीश कुमार के लिए क्यों है खास

UP News : मदरसों के सर्वे पर रणनीति बनाने के लिए देवबंद में जुटे हैं यूपी के मदरसा संचालक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget