एक्सप्लोरर

Aligarh: अलीगढ़ में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला RAF जवान का पैर, इलाज के दौरान मौत

UP News: अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में आरएएफ के एएसआई का पैर फिसल गया, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया  जहां उनकी मौत हो गई.

Aligarh News: अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) बिंदा राय की मौत हो गई. हादसे के बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.  हादसे की खबर जैसे ही आरएएफ के अधिकारी और बटालियन के सदस्यों को मिली वे तुरंत अलीगढ़ पहुंचे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे आरएएफ के सुपुर्द कर दिया. 

दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ स्टेशन का है, जहां आरएएफ की 104वीं बटालियन में तैनात एएसआई बिंदा राय मूल रूप से बिहार के पटना जिले के सैनिक कॉलोनी, दानापुर रोड के निवासी थे. वह छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे, रविवार रात को वह अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. उनका रिजर्वेशन एसी कोच में था,  ट्रेन के आने पर वह कोच में चढ़ गए थे, लेकिन मोबाइल पर बात करने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गए. तभी ट्रेन चल पड़ी, और जब उन्होंने ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश की, तो उनका पैर फिसल गया.  

इलाज के दौरान RAF जवान ने तोड़ा दम
इस दौरान वह कामाख्या एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटते हुए काफी दूर तक चले गए. वहां मौजूद यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोका और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, गंभीर रूप से घायल बिंदा राय को बचाया नहीं जा सका. हादसे की जानकारी मिलते ही आरएएफ बटालियन और उनके परिवार को सूचित किया गया. देर रात इलाज के दौरान एएसआई बिंदा राय की मौत हो गई. 

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुई दर्दनाक घटना में दरोगा की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत,अलीगढ़ की आरएएफ 104 बटालियन में तैनात थे बिहार के बिंदा राय pic.twitter.com/r0nwoqBtIj

— KHALIK ANSARI ABP NETWORK (@ABPNetwork3214) December 30, 2024

">

वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे आरएएफ के हवाले कर दिया. आरएएफ की टीम ने शव को पूरे सम्मान के साथ उनके घर बिहार भेज दिया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया, तो यह दृश्य बेहद दर्दनाक था.  ट्रेन पर चढ़ने के दौरान दरोगा का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गए. इस दौरान कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग ट्रेन रोकने की कोशिश में जुट गए. चेन पुलिंग करके ट्रेन रोकी गई, लेकिन तब तक दरोगा गंभीर रूप से घायल हो चुके थे.

चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों के लिए सबक
दूसरी ओर यह हादसा उन सभी यात्रियों के लिए एक चेतावनी है, जो चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश करते हैं. छोटी-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. ऐसे मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. इस घटना ने रेलवे सुरक्षा और यात्रियों की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतक एएसआई बिंदा राय के परिवार और आरएएफ के साथियों के लिए यह एक बड़ी क्षति है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ निमंत्रण पर छिड़े सियासी संग्राम पर काशी के संतों की एंट्री, कहा- 'सपा प्रमुख के पेट में दर्द तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget