एक्सप्लोरर

AMU के कुलपति की चयन प्रक्रिया को दी गई चुनौती, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट में जो याचिका दायर की गई है, उसमें एएमयू के वीसी की पत्नी का नाम शॉर्टलिस्ट की सूची में आने के बाद चयन प्रक्रिया की वैधानिकता को चुनौती दी गई है.

Aligarh Muslim University News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) के कुलपति की चयन प्रक्रिया को चुनौती देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में एक याचिका दायर की गई है. इस मामले पर गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. जामिया मिलिया इस्लामिया में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के प्रोफेसर सैयद अफजल मुर्तजा रिजवी ने ये याचिका दायर की है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जो याचिका दायर की गई है, उसमें वीसी की पत्नी का नाम शॉर्टलिस्ट की सूची में आने के बाद चयन प्रक्रिया की वैधानिकता को चुनौती दी गई है. उल्लेखनीय है कि कार्यवाहक वीसी मो गुलरेज की अध्यक्षता में कार्यकारी परिषद की बैठक में उनकी पत्नी का नाम शार्टलिस्ट किया गया है. याचिका के जरिए आरोप लगाया गया है कि पिछले सप्ताह एएमयू गवर्निंग बॉडी की बैठक में वीसी पद के लिए अंतिम तीन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिसमें कार्यवाहक कुलपति की पत्नी का नाम भी शामिल है. 

जस्टिस विकास की सिंगल बेंच करेगी सुनवाई

कार्यवाहक वीसी मोहम्मद गुलरेज की पत्नी नईमा खातून एएमयू के महिला कॉलेज की प्रिंसिपल हैं. उन्हें एएमयू कोर्ट शासी निकाय के सदस्यों के 50 वोट मिले. वहीं अन्य दो शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों एम उरुज रब्बानी एएमयू के मेडिसिन संकाय के पूर्व डीन को 61 वोट मिले, जबकि फैजान मुस्तफा प्रसिद्ध न्यायविद व नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी नलसर के पूर्व वीसी को 53 वोट मिले. इस मामले में जस्टिस विकास की सिंगल बेंच सुनवाई करेगी. 

राष्ट्रपति के पास भेजे जाएंगे नाम

वहीं एक सीनियर वकील का कहना है कि एएमयू में ऐसा कोई कानून नहीं है, जो वीसी को उस बैठक की अध्यक्षता या वोटिंग से रोकता हो, जिसमें उनकी पत्नी का नाम भी चयन के लिए आए उम्मीदवारों में शामिल हो. उनका कहना है कि जो भी नाम शॉर्टलिस्ट होंगे, उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा जाएगा, क्योंकि वो यूनिवर्सिटी की विजिटर हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ही एएमयू के वीसी पद के लिए होने वाले वाले नाम का चयन करेंगी.

Chhath Puja 2023: फ्लाइट में दोगुना किराया घर जा रहे लोग, कहा- 'छठ के उल्लास के आगे ये भी मंजूर'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget