एक्सप्लोरर

AMU के दो कर्मचारी सगे भाईयों पर परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग, गार्ड्स ने हमलावरों को पकड़ा

AMU Firing: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारियों पर बुधवार को ताबड़तोड़ फ़ायरिंग कर दी गई, जिसमें दोनों घायल हो गए. ये मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है.

Aligarh Muslim University: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एएमयू के दो कर्मचारियों पर परिसर के अंदर ही हमला कर दिया गया. बाइक सवार बदमाशों ने दोनों कर्मचारियों पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हो गए. आनन फानन में दोनों कर्मचारियों को अस्पलात में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. 

खबर के मुताबिक जवां के रहने वाले दोनों सगे भाई नदीम महमूद और कलीम महमूद ईएमयू के रजिस्ट्रार दफ्तर में काम करते हैं. दोनों की गांव में किसी से आपसी रंजिश चल रही थी, जिसके बाद दो महीने पहले ही वो मेडिकल कॉलोनी में आकर रहने लगे थे. 

एएमयू के दो कर्मचारियों को मारी गोली
बुधवार को रोजाना की तरह दोनों सुबह नौ बजे स्कूटी से यूनिवर्सिटी के लिए निकले थे, जब वो परिसर से होकर गुजर रहे थे तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे बाइकसवार बदमाशों ने उन्हें रोका और उन पर गोलियां बरसा दीं. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए. कैंपस में गोलियों की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया. सुरक्षाकर्मियों ने एक्शन में आते हुए उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया. 

इस हमले में स्कूटी चला रहे कलीम के सिर को जख्मी करते हुए गोली निकल गई जबकि नदीम के कमर में गोली लगी है. जिसके बाद दोनों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है. जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. 

शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. एएमयू प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने कहा कि घायल कर्मचारियों का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है. दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ की जा रही है. 

सपा नेता इरफान सोलंकी केस को लेकर हाईकोर्ट ने योगी सरकार से मांगा जवाब, अब इस दिन होगी सुनवाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget