एक्सप्लोरर

UP News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र को अगवा कर मारपीट, पैंट उतारकर वीडियो भी बनाया

Aligarh News: एएमयू के पूर्व छात्र राजा ने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष रहे नदीम अंसारी उसे सेनेटरी गेट से कार में डालकर बीएम हॉल ले गया. फिर हॉस्टल में अन्य लोगों के साथ मारपीट की.

AMU Ex Student Assault Case: उत्तर प्रदेश (UP) में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) के कैंपस के हॉस्टल में पूर्व छात्र के अपहरण के बाद अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. पूर्व छात्र की तहरीर पर एएमयू छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रहे नदीम अंसारी सहित कई युवकों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. आरोप है कि कार से अपहरण करने के बाद हॉस्टल में ले जाकर पूर्व छात्र को निर्वस्त्र कर वीडियो भी बनाया गया. साथ ही पूर्व छात्र ने एएमयू प्रशासन पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है.

एएमयू के पूर्व छात्र राजा ने बताया, "नदीम अंसारी बुधवार को मुझे सेनेटरी गेट से उठाकर कार में डालकर बीएम हॉल ले गया था. इस दौरान हॉस्टल में इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की. नदीम अंसारी और जो भी उसके साथी थे, इन सभी लोगों पर मुकदमे पहले से दर्ज हैं. सभी ने मेरे साथ मारपीट के साथ-साथ ऐसी बदतमीजी की जो कि मैं कैमरे के सामने बता भी नहीं सकता. वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी और मुझसे कहा कि हम लोगों के ऊपर 11-11 मुकदमे दर्ज हैं, एक और दर्ज हो जाएगा, तू हमारा कुछ नहीं कर पाएगा, पिस्टल कान पर रखकर इन लोगों ने जमकर मारपीट की और वीडियो भी बनाई."

पूर्व छात्र ने पुलिस पर लगाया ये आरोप

राजा ने आगे बताया, "नदीम ने मेरा पैंट उतारा और वीडियो बनाया, इनका मकसद यह था कि पिछले दिनों में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अवैध रूप से हो रही उगाई के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं. मेरी शिकायत के चलते अवैध रूप से चल रही है एंबुलेंस बंद हुई थी और कुछ डॉक्टर भी सस्पेंड हुए थे. पहले इनकी वहां से महीने दारी आती-जाती होगी. इसी बात से यह लोग नाराज हैं. मुझे आई10 गाड़ी में उठा कर ले गए थे. मुझे जान का खतरा ही है, कोई भी हरकत कर सकते हैं. पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, सिर्फ मुकदमा दर्ज कर लिया है."

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

पूर्व छात्र ने कहा कि एएमयू प्रशासन आरोपियों को बचाने में लगा हुआ है. अभी तक कैंपस में लगे सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिए हैं. एएमयू छात्र नेताओं के दबाव में प्रशासन काम कर रहा है. वहीं राजा की ओर से दी गई तहरीर पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने धारा 377 और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राजा निवासी जमालपुर ने थाना सिविल लाइन में एक तहरीर दी है, जिसमें हथियार निकाल कर मारपीट करने क लिए नदीम सहित अन्य लड़कों के खिलाफ दी गई है. तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में थाना सिविल लाइन मुकदमा पंजीकृत कराया गया है. पुलिस जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: सपा-आरएलडी गठबंधन में टकराव, 2024 में कैसे होगा अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का बेड़ा पार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget