एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में 4 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, रील बनाकर पति को भेजी, सास-दामाद मामले में आया नया मोड़

UP News: अलीगढ़ में सास दामाद की लव स्टोरी के बाद अब एक और मामले ने सबको हैरान कर दिया है. जहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ 4 बच्चों को लेकर फरार हो गई. महिला ने इसकी जानकारी खुद अपने पति को दी.

Aligarh News: अलीगढ़ में सास और दामाद का किस्सा अभी पूरे तरीके से खत्म भी नहीं हुआ लेकिन एक बार फिर एक अलग से रिश्ते ने अलीगढ़ को हाशिये पर लाकर खड़ा कर दिया है. हर कोई प्रेमी और उनकी प्रेम कथाओं को लेकर पूरे किस्सों को सुनना चाहता है.

दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ का है, जहां शाकिर और उसकी पत्नी नाजिया की शादी को 12 साल पहले हुई थी. दोनों के ही 4 बच्चे हैं. 15 अप्रैल को पास ही के गांव में एक रिश्तेदार की शादी थी. शाकिर और उसके परिवार के कुछ सदस्य शादी में गए थे, मगर जब लौटे तो पाया कि नाजिया बच्चों के साथ घर से गायब थी. शुरू में लगा कि शायद वह कहीं रिश्तेदारी में गई हो, मगर कुछ घंटों बाद शाकिर के होश उड़ गए. अलमारी से नकदी करीब 1.57 लाख रुपये और कुछ जेवरात भी गायब थे. शुरुआती झटके के बाद शाकिर ने 17 अप्रैल को थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. 

व्हाट्सएप पर वीडियो भेजने के बाद हुआ खुलासा
18 अप्रैल की सुबह, शाकिर के मोबाइल पर एक वीडियो आया. व्हाट्सएप पर भेजी गई इस रील में नाजिया ताजमहल के सामने खड़ी थी. मुस्कुराती हुई, बच्चों को संभालती हुई, और उसके साथ एक युवक भी था. यह युवक उनके ही मोहल्ले का अकरम था, जो अक्सर उनके घर आता-जाता था.

थाना रोरावर के एसएचओ शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच से स्पष्ट है कि दोनों अपनी मर्जी से गए हैं. बावजूद इसके, कानून के मुताबिक उन्हें खोज कर लाया जाएगा और अदालत में उनके बयान दर्ज किए जाएंगे. अगर महिला ने अपनी मर्जी से घर छोड़ा है और बच्चे भी उसके साथ है, तो बच्चों के संरक्षण का मामला अलग से देखा जाएगा.

दूसरी तरफ अलीगढ़ में सास और दामाद का किस्सा अब एक बार फिर चर्चाओं में आया है. इसकी वजह वह ग्रामीण है जिनके द्वारा इस रिश्ते को सिरे से नकार दिया गया. लेकिन अब एक बार फिर जब पुलिस ने होने वाली सास को राहुल के सुपुर्द किया तो राहुल के पिता के द्वारा उन्हें घर में प्रवेश नहीं दिया. 

क्या कहते है पिता ओमवीर?
यह बात ग्रामीणों को पता चली तो ग्रामीणों के द्वारा भी राहुल और होने वाली सास को गांव से खदेड़ दिया गया. गांव की महिलाओं का कहना था वह किसी कीमत पर इस रिश्ते को बर्दाश्त नहीं करेंगे. जिसको लेकर ग्रामीणों के द्वारा राहुल और उसकी सास को गांव से खदेड़ दिया गया.

राहुल के पिता ओमवीर ने अपने बेटे से सभी रिश्ते खत्म कर लिए हैं. उनके द्वारा राहुल को चल और अचल संपत्ति से भी बेदखल कर दिया गया है. उसका यहां घर में अब कुछ नहीं है. गांव से भगाए जाने के बाद राहुल होने वाली सास के साथ फरार हो गया. पूरे मामले को लेकर राहुल के पिता का कहना है कि, अब वह ऐसे बेटे से रिश्ता नहीं रखना चाहते, जिसने उनकी इज्जत को सरेआम नीलाम कर दिया हो.

यह भी पढ़ें- मायावती ने अखिलेश यादव की पार्टी पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप! कहा- 'सपा दलित विरोधी है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget