एक्सप्लोरर

Aligarh Airport: अलीगढ़ एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू, जानें फ्लाइट सप्ताह में कब-कब भरेगी उड़ान

UP News: विमानन कंपनी फ्लाईबिग के अधिकारी ने बताया कि 14 मार्च को लखनऊ से दूसरी फ्लाइट अलीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरी. फिर अलीगढ़ से यात्रियों को लेकर लखनऊ के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरा.

Aligarh Airport News: अलीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइट की समय सारिणी जारी हो गयी है. हफ्ते में दो दिन यात्री हवाई सेवा का आनंद उठा सकेंगे. सोमवार और गुरुवार को एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ान भरेगी. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट का 10 मार्च को वर्चुअल उद्घाटन किया था. अलीगढ़ सहित आसपास के जिलों में हवाई सेवा की उम्मीद जग गयी थी. लोग आसमान में उड़ान भरने को उत्साहित थे. उद्घाटन के बाद 11 मार्च से हवाई जहाज ने उड़ान भरना शुरू कर दिया.

अलीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरने का शेड्यूल हुआ जारी

14 मार्च को लखनऊ से दूसरी फ्लाइट अलीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरी. विमानन कंपनी फ्लाईबिग के अधिकारी ने बताया कि दोपहर को लखनऊ से फ्लाइट अलीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरी. फिर अलीगढ़ से यात्रियों को लेकर लखनऊ के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरा. उन्होंने बताया कि फ्लाइट का शेड्यूल तय कर दिया गया है. लखनऊ से प्रत्येक सोमवार और  गुरुवार को फ्लाइट अलीगढ़ पहुंचेंगी. अलीगढ़ से यात्रियों को लखनऊ फ्लाइट ले जाएगी. लखनऊ से दोपहर 01:15 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी और 02: 50 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी.

अलीगढ़ से शाम 03:10 बजे फ्लाइट उड़ान भरकर शाम 04:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. हवाई यात्रा और भी आसान होने वाली है. अन्य जिलों से शुरू करने के लिए विभागीय अधिकारी जुटे हुए हैं. हवाई पट्टी का विस्तार भी शुरू हो गया है. जमीन अधिग्रहण की जा रही है. हवाई पट्टी का अधिग्रहण पूरा होने के बाद अलीगढ़ से अन्य जिलों में घरेलू विमान का विस्तार होगा. फिलहाल अलीगढ़ से सोमवार और गुरुवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी. 

यात्री ऑनलाइन के माध्यम से कर सकते हैं टिकट बुक 
 
यात्री डिजिटल सेवा का लाभ लेते हुए टिकट बुक कर सकते हैं. यात्रियों को ऑनलाइन मेक माई ट्रिप, इज माई ट्रिप डॉट कॉम, फ्लाइटेड डॉट कॉम एप का इस्तेमाल करना होगा. ऑनलाइन माध्यम से टिकट की बुकिंग के बाद यात्री हवाई सेवा का आनंद उठा सकते हैं. 
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget