एक्सप्लोरर

कानपुर: मोहर्रम के जुलूस में एचटी लाईन से टकराया अलम, करंट से एक की मौत, दो झुलसे

Kanpur News: मोहर्रम के जुलूस में अलम लेकर निकल रहे तीन युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए. इससे एक की मौके पर मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

Kanpur News: मोहर्रम इमाम हुसैन की शहादत के लिए जाना जाता है. इमाम हुसैन की शहादत को लेकर ये गम के तौर पर मनाया जाता है और इस महीने में मातम कर मुस्लिम वर्ग पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन के गम को मनाते हैं और अलम (निशान) लेकर निकलते हैं. इसी बीच कानपुर में अलम लेकर निकल रहे तीन युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए, जिससे एक की मौके पर मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

इकनौर के थाना ग्वालटोली मकबरा चौराहे के पास से उठे मोहर्रम के जुलूस में इमाम हुसैन के निशान को लेकर जा रहे युवक करंट की चपेट में आ गए. उनमें से एक की मौत हो गई. इस अलम की ऊंचाई लगभग 35 फिट ऊंची थी, जिसे युवक जुलूस में लेकर गुजर रहे थे. अलम को लोहे की रॉड में बांधा गया था. इसके चलते हाई टेंशन लाइन से टकराने के बाद तीन युवक बुरी तरह से करंट की गिरफ्त में आ गए. बुरी तरह से झुलसे युवकों को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उनमें से एक शख्स को मृत घोषित कर दिया.

दो युवकों का इलाज जारी

वहीं, इस घटना को लेकर एडीसीपी पश्चिम संतोष मीना ने बताया कि कानपुर के बेनझबर क्षेत्र से कानपुर के ग्वालयोली क्षेत्र से उठने वाले इस मोहर्रम के जुलूस में शामिल होने ये शख्स आए हुए थे लेकिन जिस अलम को ये लेकर चल रहे थे वो लोहे की रॉड में बंधा हुआ था. अलम एचटी लाइन में टकरा गया और करंट की चपेट में आने से तीन युवक झुलस गए. एक शख्स को उपचार के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य दो युवकों का इलाज उर्सिला हॉस्पिटल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें: अमरमणि त्रिपाठी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा- 'समाज को जाएगा गलत संदेश'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget