एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में हार से सबक, परिवार को एक कर मूल वोट बैंक वापस लाने में जुटे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने हाल ही में एक पीसी में कहा था कि अगर सपा की सरकार बनती है तो चाचा शिवपाल को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा. अखिलेश की यह पहल परिवार को एक कर अपने मूल वोटबैंक को वापस लाने की ओर संकेत दे रही है.

लखनऊ. यूपी में हुए विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सबक लिया है. यही वजह है कि अब अखिलेश अपने मूल वोटबैंक वापस लाने की कोशिश में जुट गये हैं. हाल ही में अखिलेश ने एक पीसी में कहा था कि अगर सपा की सरकार बनती है तो चाचा शिवपाल को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा. अखिलेश की यह पहल परिवार को एक कर अपने मूल वोटबैंक को वापस लाने की ओर संकेत दे रही है.

फूट के बाद सपा को हुआ नुकसान दरअसल, यादव परिवार में फूट के बाद सपा को लगातर नुकसान हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी का जो विजय रथ चल रहा है उसे रोक पाने के लिए अखिलेश को शिवपाल को अपने पाले में लाना जरूरी है. उनकी पार्टी में नौजवान भले हों, लेकिन अभी शिवपाल जैसे अनुभव वाले नेताओं की कमी साफ झलकती है. उपचुनाव के नतीजों ने विपक्षी दलों को अपने भविष्य की चिंता भी सता रही है. यही कारण है कि बसपा प्रमुख मायावती ने प्रदेश अध्यक्ष बदलकर अतिपिछड़े को जगह दी है. अखिलेश भी अपने परंपरागत वोटों को बचाने का दांव चल रहे हैं.

राजनीतिक पंडितों की मानें तो 2017 के विधानसभा चुनाव में यादव परिवार की फूट के कारण उन्हें अच्छा खासा नुकसान उठाना पड़ा था. पिछले चुनाव में सपा को महज 50 सीटों पर संतोष करना पड़ा था. तभी से पार्टी को अहसास हो गया था यह फूट उनके सियासी वजूद के लिए खतरा बन रही है. नुकसान की भरपाई करने के लिए अखिलेश ने लोकसभा चुनाव में अपनी धुर विरोधी पार्टी बसपा से गठबंधन कर शिवपाल से हुए नुकसान को भरने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. इसी कारण अखिलेश अब परिवार को एक करने में लग गये हैं.

"अखिलेश के पास नहीं बचा विकल्प" वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक राजीव श्रीवास्तव कहते हैं कि अखिलेश यादव कांग्रेस और बसपा के साथ गठबंधन करके देख चुके हैं. उनके पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है. इस कारण वह चाचा को अपने पाले में लाना चाहतें हैं. अखिलेश के साथ युवाओं की एनर्जी भले हो, लेकिन शिवपाल जैसा अनुभव नहीं है जो कार्यकर्ताओं में पैठ रखते हैं. शिवपाल के पास जमीनी अनुभव बहुत है. अगर परिवार में एकता होती है तो पार्टी हित में होगा. पार्टी में बड़े नेताओं का आभाव है. आजम खान अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं. रामगोपाल यादव पार्टी की आन्तरिक राजनीति में कभी नहीं रहे. इसीलिए अखिलेश के लिए शिवपाल जरूरी और मजबूरी दोंनों है.

ये भी पढ़ें:

बीजेपी सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- गलत नीतियों से बर्बाद हुई कृषि अर्थव्यवस्था, किसान बदहाल

शिक्षक भर्ती: सुप्रीम कोर्ट के फैसले का योगी सरकार ने किया स्वागत, कहा- बचे पदों पर भर्ती जल्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget