एक्सप्लोरर

UP Election 2022: लखनऊ में बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव- आने वाले समय में बीजेपी का सफाया निश्चित है

UP Election 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि आने वाले समय मे बीजेपी का सफाया निश्चित है. उन्होंने कहा कि इतना अन्याय, दुख, तकलीफ और परेशानी किसी सरकार ने नहीं दी होगी जितनी बीजेपी ने दी है.

UP Election 2022: सपा के सहयोगी दल जनवादी पार्टी सोशलिस्ट की तरफ से 'बीजेपी हटाओ, प्रदेश बचाओ' जनवादी जनक्रांति महारैली का आयोजन किया गया. रमाबाई मैदान में आयोजित इस भव्य रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय मे बीजेपी का सफाया निश्चित है. उन्होंने कहा कि इतना अन्याय, दुख, तकलीफ, परेशानी किसी सरकार ने नही दी होगी जितनी बीजेपी ने दी. इस मौके पर उन्होंने जेवर एयरपोर्ट को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले ये सरकार का हवाई अड्डा होता था लेकिन अब सरकार का नहीं है, ये बिक गया है. एक तरफ तो हवाई अड्डा बेच रहे, दूसरी तरफ हवाई अड्डा बन रहे. उन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज पे चलेगा. कोई बताए कितने गरीब भाई- बहन हवाई जहाज पर चले. इन्होंने हवाई जहाज, हवाई अड्डा सब बेच दिया. सब एयरपोर्ट घाटे में हैं, दिल्ली एयरपोर्ट हज़ारों करोड़ के घाटे में है.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी एयरलाइन्स घाटे में है. तो बीजेपी का मुनाफे का क्या गणित है, कोई समझाए. ये इसलिए एयरपोर्ट बना रहे कि जब बन जाएगा तो बेच देंगे. अखिलेश ने कहा कि जिस देश मे सरकारी संस्थाएं बिकने लगे, उस देश में आने वाली पीढ़ी का भविष्य क्या होगा. उन्हें नौकरी, रोज़गार, आरक्षण कौन देगा?

अखिलेश यादव ने कही ये बड़ी बात 

अखिलेश यादव ने महारैली की भीड़ की तुलना जेवर एयरपोर्ट में आई भीड़ से की. उन्होंने कहा कि इस समय दिल्ली के किनारे बीजेपी के लोग बैठकर शिलान्यास करने गए हैं. जहां पीएम आ रहे, उनके पंडाल में 90 हज़ार के आसपास कुर्सियां लगी हैं. वहां तमाम मंत्री, पुलिस, प्रशासनिक अमला, हो सकता है कि वहां फौज के लोग भी बुला लिए हों. लेकिन यहां के कार्यक्रम में सभी कुर्सियां भरी जबकि कोई मंत्री नहीं आया. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था. लेकिन यहां तो धान खड़ा खड़ा बर्बाद हो गया. डीजल, पेट्रोल, खाद सब महंगा हो गया. बाजार में कोई फसल को पूछ नहीं रहा. जब पेट्रोल डीजल महंगा होता सब तरफ महंगाई बढ़ती. उद्योगपतियों की मदद करने वाली बीजेपी महंगाई नहीं रोक सकती. गन्ना किसान का बकाया अब तक सरकार नहीं दे पा रही. बिजली के बिल से भी करंट लग रहा. अगर इसे कोई कम कर सकता तो सिर्फ सपा. अखिलेश ने कहा कि हम भरोसा दिलाते उम्मीद से ज्यादा देने का काम करेंगे. 

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: लखनऊ में बोले अखिलेश- जेवर एयरपोर्ट बनाकर बेच देंगे बीजेपी वाले

UP Election 2022: मायावती को लगा बड़ा झटका, एक और विधायक ने छोड़ा पार्टी का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget