एक्सप्लोरर

UP में वोटिंग खत्म होने के बाद अखिलेश यादव का बयान, कहा- भाजपा ने शासन-प्रशासन का दुरुपयोग किया

UP में वोटिंग खत्म होने के बाद अखिलेश यादव का बयान, कहा- भाजपा ने शासन-प्रशासन का दुरुपयोग किया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आज मतदाताओं ने विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के पक्ष में जमकर मतदान किया. मतदान के दिन भाजपा ने जिस तरह से शासन-प्रशासन का दुरुपयोग किया है वह लोकतंत्र का उपहास है. भाजपा ने हर साजिश और षड्यंत्र कर चुनाव को प्रभावित करने का दुष्प्रयास किया तदपि मतदाताओं ने भाजपा को हराने और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का मन बना लिया था.

सपा चीफ ने कहा कि भाजपा सरकार की कुनीतियों से क्षुब्ध मतदाता मतदान करने में उदासीन दिखे जबकि समाजवादी पार्टीं इंडिया गठबंधन के समर्थक मतदाताओं में जोश दिखाई पड़ा. भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय चरम पर है. किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी सभी परेशान है. बेतहाशा लूट से समाज का हर वर्ग परेशान और आक्रोशित है. ऐसे में भाजपा की पराजय तय हैं. भाजपा के दमनकारी कार्यों से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. भाजपा की डराने धमकाने, मतदान से वंचित करने की साजिश का जनता मुंहतोड़ जवाब देने के लिए खड़ी हो गयी है.

पूर्व सीएम ने कहा कि यादव ने कहा कि कई जगह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के साथ अभद्रता की गई है. मतदान स्थलों पर भाजपाई उपद्रव करते रहे. कई जगह धीमी गति से मतदान कराया गया. ईवीएम में खराबी की शिकायतें भी रहीं. करहल में कई जगह फर्जी मतदान की खबरें मिली. मुस्लिम मतदाताओं को रोकने की तमाम शिकायतें आई. कई बूथ एजेन्टों को पुलिस उठा ले गई. उनके बस्ते उजाड़ दिए. कई जगह भाजपा के दबंगों ने भय का माहौल पैदा किया.

अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ जगहों पर कुछ अधिकारी भी भाजपा के पक्षधर बने नजर आए. मीरापुर के ककरौली थानाध्यक्ष पिस्तौल दिखाकर महिलाओं को वोट न डालने के लिए आतंकित करते नज़र आए. करहल में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने कई मतदान स्थलों का निरीक्षण किया. समाजवादी पार्टी 9 सीटों पर उपचुनाव में लड़ रही है. समाजवादी पार्टी प्रत्याशी हर जगह बढ़त में हैं. 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कुचल कर सरकार में बना रहना चाहती है जबकि सरकार लोकतंत्र में लोकलाज से चलती है. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को तार-तार करने में भाजपा माहिर है. निर्वाचन आयोग भी अपने कर्तव्य निर्वहन में पारदर्शिता नहीं दिखा पा रहा है. जनता जागरूक है और वह स्वयं अपने अधिकार के लिए प्रतिरोध कर रही है. जीत उसकी ही होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget